विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2020

प्रीति जिंटा ने लॉकडाउन में काटे पति के बाल, बोलीं- उन्हें मुझपर विश्वास है...देखें Video

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वो पति का हेयर कट कर रही हैं.

प्रीति जिंटा ने लॉकडाउन में काटे पति के बाल, बोलीं- उन्हें मुझपर विश्वास है...देखें Video
प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. कभी फिटनेस वीडियो तो कभी फनी वीडियो शेयर कर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने पति का हेयर कट कर रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस का यह अंदाज उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को देखने के बाद उनके फैन्स कमेंट के जरिए खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो एक प्रोफेशनल बार्बर की तरह अपने पति का हेयरकट कट कर रही हैं. उनके इस वीडियो को अभी तक 3 लाख 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सेलेब्स भी इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक्सरसाइज करती नजर आई थीं. वीडियो में उनकी एनर्जी और अंदाज देखने लायक था. वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा था, "क्वारंटीन के दौरान फिट रहने का नया तरीका ढूंढ निकाला है. साधारण शब्दों में, जुगाड़ ऐसा होता है."

बता दें, बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. दिल से में अपने रोल के लिए प्रीति जिंटा को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. हिंदी सिनेमा के अलावा प्रीति जिंटा तेलुगू, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं. अपने करियर के दौरान एक्ट्रेस ने 'सोल्जर', 'क्या कहना', 'चोरी-चोरी चुपके चुपके', 'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'फर्ज', 'वीर जारा', 'सलाम नमस्ते', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल है तुम्हारा' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Preity Zinta, Preity Zinta Video, Preity Zinta Viral Video, Preity Zinta Cuts Husband Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com