विज्ञापन

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हुए प्रकाश राज? अब एक्टर ने दिया रिक्शन

अब एक और एक्टर के फिल्म से बाहर होने की खबर आ रही है. दरअसल, हाल ही में खबर आई कि प्रकाश राज ने प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ दिया.

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हुए प्रकाश राज? अब एक्टर ने दिया रिक्शन
प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हुए प्रकाश राज?

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म का निर्देशन एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. फिल्म में प्रभास के अलावा साउथ और बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. हालांकि 'स्पिरिट' को लेकर कई विवाद भी रहे हैं. हाल ही में दीपिका पादुकोण ने प्रभास की फिल्मों से दूरी बना ली. अब एक और एक्टर के फिल्म से बाहर होने की खबर आ रही है. दरअसल, हाल ही में खबर आई कि प्रकाश राज ने प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ दिया. 

स्पिरिट पर बोले प्रकाश राज

खबरों के मुताबिक, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ सेट पर हुए विवाद के कारण ऐसा हुआ. यह फिल्म पहले से ही चर्चा में थी, क्योंकि इससे पहले दीपिका पादुकोण भी प्रोजेक्ट से बाहर हो चुकी हैं. अब इस पूरे मामले में प्रकाश राज ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, स्पिरिट फिल्म के बारे में टॉक्सिक फेक न्यूज फैलाने वालों को. हमने अभी तक मेरे सीन्स की शूटिंग शुरू भी नहीं की है... और आप व्हाट्सऐप फैक्ट्रियां, कहानियां बना रही हैं. बड़े हो जाओ और अपनी जिंदगी जियो.

स्पिरिट को लेकर उड़ी अफवाह

रिपोर्ट्स बताती हैं कि हैदराबाद में 'स्पिरिट' की शूटिंग के दौरान एक खास सीन को लेकर बात शुरू हुई. यह बातचीत क्रिएटिव डिस्कशन से शुरू हुई, लेकिन जल्द ही गर्मागर्म बहस में बदल गई. प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच स्क्रिप्ट और सीन के तरीके पर असहमति हो गई. इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि प्रकाश राज का व्यवहार कुछ मौकों पर टीम को पसंद नहीं आया, जिसके चलते फैसला लिया गया कि उन्हें फिल्म से हटा दिया जाए. अब इस पूरे मामले पर प्रकाश राज ने अपना रिएक्शन दिया है. 'स्पिरिट' की दुनिया भर में रिलीज 5 मार्च 2027 को तय है. फैंस को उम्मीद है कि ये मुद्दे जल्द सुलझ जाएंगे और फिल्म बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेगी. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com