विज्ञापन

Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: मर्दानी 3 का जलवा बरकरार, बॉर्डर 2 के शोर में आंकड़ा 50 करोड़ पार

Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर भले ही सनी देओल की बॉर्डर 2 का शोर हो लेकर मर्दानी 3 भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. 

Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: मर्दानी 3 का जलवा बरकरार, बॉर्डर 2 के शोर में आंकड़ा 50 करोड़ पार
Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का राज बॉक्स ऑफिस पर 23 जनवरी 2026 से चल रहा है. फिल्म ने भारत में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं 17 दिन बाद भी फिल्म का कलेक्शन जारी है. लेकिन इस बीच रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' बॉर्डर 2 के शोर में भी अच्छी कमाई करती हुई नजर आ रही है. दरअसल, बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 10 दिनों में मर्दानी 3 ने 50 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में हासिल कर लिया है. वहीं दूसरे संडे फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है, जो रानी मुखर्जी की मूवी के लिए अच्छा साइन है. 

मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 

 बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार,  10वें दिन मर्दानी 3 ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 35.65 करोड़ हो गई है. वहीं इंडिया ग्रॉस 42.15 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 50.55 करोड़ पहुंच गई है. दूसरी तरफ बजट की बात करें तो मर्दानी 3 को 60 करोड़ का बताया गया है, जो कि आने वाले दिनों में फिल्म हासिल कर लेगी. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 16:  तीसरे सैटर्डे पर बॉक्स ऑफिस पर रहा बॉर्डर 2 का राज, मर्दानी 3 नहीं कर पाई मुकाबला

मर्दानी 3 का कलेक्शन 

4 करोड़ की ओपनिंग करने वाली रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद तीसरे दिन आंकड़ा 7.25 करोड़ पहुंचा. वहीं चौथे दिन 2.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि पांचवे दिन 2.6 करोड़, छठे दिन 2.1 करोड़, सातवें दिन 1.85 करोड़, आठवें दिन 1.85 करोड़ और नौंवे दिन 3.5 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. 

मर्दानी 3 के बारे में 

'मर्दानी 3' की कहानी शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एनआईए के साथ काम कर रही होती हैं और छोटी बच्चियों के लापता होने वाले मामलों की जांच करती हैं. जांच के दौरान पता चलता है कि इसके पीछे एक मानव तस्करी गिरोह है. फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद, जानकी बोड़ीवाला और प्रजेश कश्यप जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 800 गायब लड़कियों के पीछे है मर्दानी 3 का पेड प्रमोशन? YRF ने कहा- हम 50 साल पुरानी कंपनी हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com