विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2019

प्रकाश राज ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी, किसानों की समस्या...देखें Tweet

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपने ट्वीट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने ट्वीट कर यह बात कही है...

प्रकाश राज ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी, किसानों की समस्या...देखें Tweet
प्रकाश राज (Prakash Raj) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर साधा निशाना
  • प्रकाश राज ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
  • ट्वीट कर कही ये बात
  • प्रकाश राज ने पूछा पीएम मोदी से सवाल
नई दिल्ली:

एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) अकसर समासामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करते नजर आते हैं. अब प्रकाश राज ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और एनआरसी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से ट्वीट के जरिए सवाल किया है. प्रकाश राज का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में प्रकाश राज पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर निशाना साध रहे हैं. प्रकाश राज (Prakash Raj Twitter) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रिय प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय पंजीकृत बेरोजगार, संकट में किसान...बिना शिक्षा के बच्चे...बेघर गरीब. क्या ये आपकी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए."

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, लिखा- मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे...

प्रकाश राज (Prakash Raj) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इससे पहले एक्टर ने एक और ट्वीट किया था. इस ट्वीट के साथ प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प होती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रकाश राज (Prakash Raj Tweet) ने लिखा, "हम तुम्हें चुनौती देते हैं, संविधान को मारने से पहले तुम कितने लोगों को मारोगे."

महिलाओं की स्थिति पर आराध्या बच्चन ने स्टेज पर दी ऐसी स्पीच, अमिताभ- शाहरुख भी हुए हैरान- देखें Video

बता दें, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो रहा है. जनता के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी नागरिकता कानून को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी प्रदर्शन हुआ था, जिसमें कई सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj, Prakash Raj Question PM Narendra Modi, Prakash Raj Tweet Viral, Prakash Raj Twitter, Prakash Raj Tweet On Narendra Modi, Prakash Raj Ask Question To Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com