विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2021

'पिंक' एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी पति से हुईं अलग, पोस्ट शेयर कर बोलीं- हमने अलग होने का फैसला किया है

कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने अपने पति और एक्टर साहिल सेहगल से अलग होने का निर्णय किया है. इस बात की घोषणा कीर्ति कुल्हारी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट शेयर कर दी है.

'पिंक' एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी पति से हुईं अलग, पोस्ट शेयर कर बोलीं- हमने अलग होने का फैसला किया है
कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) पति से हुईं अलग
  • कीर्ति कुल्हारी हुईं पति से अलग
  • एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
  • कीर्ति ने बताया कि आपसी सहमति से लिया है फैसला
नई दिल्‍ली:

'पिंक' (Pink) और 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाने वाली कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने अपने काम से लोगों का खूब दिल जीता है. वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं, साथ ही अपने फैंस से भी जुड़ी रहती हैं. हाल ही में कीर्ति कुल्हारी ने अपने पति और एक्टर साहिल सेहगल से अलग होने का निर्णय किया है. इस बात की घोषणा कीर्ति कुल्हारी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट शेयर कर दी है. उन्होंने बताया कि यह उनकी आपसी सहमति से लिया गया फैसला है. हालांकि, कपल ने अभी तक तलाक नहीं लिया है, इस बात का खुलासा भी एक्ट्रेस ने पोस्ट में किया है. 

कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने पति साहिल सेहगल से अलग होने के बारे में बात करते हुए कहा, "एक छोटा सा नोट, सबको यह बताने के लिए मेरे पति साहिल सेहगल और मैं अलग हो रहे हैं. कागजों पर नहीं, बल्कि जिंदगी में. एक ऐसा निर्णय, जो किसी के साथ होने से ज्यादा कठिन है, क्योंकि एक साथ आने की खुशी हर किसी द्वारा मनाई जाती है. लेकिन किसी के साथ न होने का निर्णय उन्हीं लोगों के लिए दर्द लाता है और चोट भी पहुंचाया है. यह आसान नहीं था. यह सच में आसान नहीं था, लेकिन यही है जो भी है." 

कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "जिन्हें भी मेरी परवाह है, मैं ठीक हूं और अच्छी जगह हूं और उम्मीर करते हूं कि जो भी मेरी जिंदगी में मायने रखते हैं वे भी ठीक होंगे. इस मामले को लेकर कोई कमेंट नहीं करूंगी." कीर्ति कुल्हारी की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही बॉलीवुड कलाकार भी कीर्ति की पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि कीर्ति कुल्हाड़ी ने एक्टर साहिल सेहगल से साल 2016 में शादी की थी. बता दें कि कीर्ति कुल्हारी पिंक, मिशन मंगल, ब्लैकमेल, ऊरी, शैतान और इंदू जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kirti Kulhari, Saahil Sehgal, Pink Actress Kirti Kulhari, Pink Actress Kirti Kulhai Separate From Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com