Phir Aayi Hasseen Dillruba Movie Review In Hindi: फिर आई हसीन दिलरुबा देखने के बाद जेहन में पहली लाइन यही आई कि आखिर आने की जरूरत ही क्या थी? हसीन दिलरुबा 2021 में ओटीटी पर आई थी. फिल्म ने रहस्य रोमांच की एक दुनिया रची, जिसमें छोटा शहर था, पल्प फिक्शन राइटर था, इश्क था, बेवफाई थी और कत्ल था. इतने ढेर सारे मसालों को लेकर फिल्म बनाई गई थी. इस क्राइम थ्रिलर को खूब पसंद भी किया गया था. हसीन दिलरूबा की कहानी काफी पकी हुई थी और कुछ कमियों के बावजूद दर्शकों को बांधकर रखने में कामयाब हो पाई थी. लेकिन जब हसीन दिलरूबा वापस आई तो ना तो उसमें पहले जैसी रवानगी बची थी और ना मेकर्स में इसे हद से आगे ले जाने की दीवानगी.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
फिर आई हसीन दिलरुबा की कहानी रानी तापसी पन्नू और ऋषभ विक्रांत मैसी की कहानी से शुरू होती है. दोनों हसीन दिलरूबा में की गई अपनी कारस्तानियों की वजह से डर में जी रहे हैं. दोनों ज्वालापुर से आगरा पहुंच चुके हैं. उनकी डर से भरी इस नई जिंदगी में मोंटू चाचा यानी जिमी शेरगिल खौफ फैलाने का काम करते हैं तो अभिमन्यु यानी सनी कौशल जिंदगी को उनकी जिदंगी को और जटिल बनाते नजर आते हैं. लेकिन कुल मिलाकर सवा दो घंटे की ये फिल्म यही साबित करती है कि मजबूत कहानी के बिना सीक्वल नहीं बनाना चाहिए. पुलिस को कुछ पता नहीं होता. फिल्म के हीरो-हीरोइन कुछ भी कर सकते हैं. कुल मिलाकर कहानी के मोर्चे पर फिल्म निराश करती है. फिल्म का निर्देशन जयाप्रद देसाई ने किया है. लेकिन निर्देशन में कुछ नया नहीं और कहानी का कच्चेपन के साथ डायरेक्शन का झोल भी फिल्म को कमजोर बनाने का काम करता है.
फिर आई हसीन दिलरुबा में एक्टिंग की बात करें तो ऐसा लगता है कि जिमी शेरगिल को सिर्फ एक ही डायलॉग बोलने के लिए रखा गया है और वो है गजब. उनके किरदार को अच्छी तरह से डेवलप नहीं किया जा सका. सनी कौशल को अभिमन्यु का जो किरदार दिया गया है, वह कमजोर एक्टिंग के चक्रव्यूह में उलझकर अपने किरदार को धराशायी कर देते हैं. लेकिन तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की एक्टिंग अच्छी है. विक्रांत ने अपने किरदार को बहुत ही मजबूती के साथ कैरी किया है.
फिर आई हसीन दिलरुबा के वर्डिक्ट की बात करें तो फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है. इसलिए एक बार देखी जा सकती है. फिर जिन्होंने हसीन दिलरूबा देखी है, वह आगे की कहानी जानने के लिए भी देख सकते हैं. बाकी इसमें कुछ भी वाउ नहीं है.
रेटिंग: 1.5/5 स्टार
डायरेक्टर: जयाप्रद देसाई
कलाकार: तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, जिमी शेरगिल और सनी कौशल
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं