विज्ञापन
This Article is From May 27, 2024

पवन सिंह ने भीड़ से खींचकर लड़के को बुलाया मंच पर और पहना दिया अपना लाल कुर्ता, फिर लड़के ने जो किया कर देगा हैरान

पवन सिंह भी प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. पवन सिंह का प्रचार के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपना कुर्ता ही उतारकर एक लड़के को पहना दिया.

पवन सिंह ने भीड़ से खींचकर लड़के को बुलाया मंच पर और पहना दिया अपना लाल कुर्ता, फिर लड़के ने जो किया कर देगा हैरान
पवन सिंह ने भीड़ से खींचकर लड़के को बुलाया और पहना दिया अपना लाल कुर्ता
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. पवन सिंह इन दिनों प्रचार में लगे हुए हैं. पवन सिंह की फैन फॉलोइंग इतनी है कि वो जहां भी जा रहे हैं वहां फैंस की भीड़ इकट्ठा हो जा रही है. फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. पवन सिंह भी प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. पवन सिंह का प्रचार के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपना कुर्ता ही उतारकर एक लड़के को पहना दिया. उसके बाद उस लड़के ने जो किया वो रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
 

लड़के को दिया लाल कुर्ता
वायरल वीडियो में पवन सिंह स्टेज पर एक लड़के को बुलाते हैं. उसके बाद अपना लाल कुर्ता उतारकर उसे पहना देते हैं. जब वो अपना कुर्ता उस लड़के को पहना देते हैं तो लोग खूब हूटिंग करने लगते हैं. जैसे ही वो लड़के को कुर्ता पहना देते हैं तो उसके बाद वो पवन सिंह के गाल पर किस कर देता है. जिसके बाद पवन सिंह खुश हो जाते हैं.

लोगों ने किए मजेदार कमेंट
पवन सिंह के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- काराकाट से आपकी जीत पक्की है. वहीं दूसरे ने लिखा-काराकाट के लोगो का सौभाग्य है कि पवन सिंह यहाँ से चुनाव लड़ रहे है, वरना काराकाट को जानता ही कौन था। पहले टेलीविजन पर चुनाव के नतीजे देखने के लिए 20 मिनट तक इंतजार करते तो बस 3-4 सेकेंड के लिए दिखता था. एक ने लिखा- जय पवन तय पवन भैया जिंदाबाद. वर्कफ्रंट की बात करें तो पवन सिंह के गाने हमेशा वायरल होते रहते हैं. जैसे ही वो अपनी किसी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हैं तो फैंस के बीच उन्हें लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाती है. अनाउंसमेंट से लेकर रिलीज होने तक फिल्म को लेकर बज बना रहता है.  

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neta Vs Abhineta, Karakat Election Battle, Pawan Singh Contest Lok Sabha Election Karakat, Karakat Lok Sabha Seat, Pawan Singh, Lollypop Lageli, Bhojpuri Superhit Song, Pawan Singh Karakat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com