शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन थ्रिलर पठान की चर्चा हर तरफ है. भले ही फिल्म रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस (Pathaan Box Office Collection Day 20) पर अभी शाहरुख खान की फिल्म राज करती नजर आ रही है. जहां फिल्म बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर 489.05 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. वहीं अब फिल्म बाहुबली 2 को टक्कर देने की ओर बढ़ती दिख रही है.
दंगल, केजीएफ: चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने के बाद शाहरुख खान की पठान 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार दिख रही है. रविवार को फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि आमतौर पर फिल्म की कमाई की रफ्तार तीन हफ्ते में धीमी पड़ जाती है. लेकिन फैंस पर इसका क्रेज खत्म नहीं हो रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Witness the rollercoaster ride of action and entertainment as it roars across theatres! #Pathaan Book your tickets - https://t.co/SD17p6x9HI | https://t.co/VkhFng6vBj
— Yash Raj Films (@yrf) February 13, 2023
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you, in Hindi, Tamil and Telugu. pic.twitter.com/hEE7YJzhKx
शुरुआती रुझान के अनुसार शाहरुख खान स्टारर पठान ने 20वें दिन 4-5 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि यह और दिनों से कम हैं. लेकिन वैलेंटाइन डे के मौके पर यह रफ्तार तेज होने का अनुमान लगाया जा रहा है. खबरों की मानें तो सोमवार के कलेक्शन के साथ पठान की कुल कमाई लगभग 493.05-495.05 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि वर्ल्ड वाइड फिल्म 950 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
#Pathaan
— Box Office Worldwide (@BOWorldwide) February 13, 2023
Day 1:106 cr
Day 2:113.5 cr
Day 3:93.5 cr
Day 4:116 cr
Day 5:112 Cr
Day 6:48 cr
Day 7:41 cr
Day 8:33 cr
Day 9:29 cr
Day 10:33 cr
Day 11:51 cr
Day 12:52 cr
Day 13:17 cr
Day 14:16 cr
Day 15:12 cr
Day 16:11 cr
Day 17:13 cr
Day 18:23 cr
Day 19: 22 cr
Total: 946CR https://t.co/9YWi7H9elm pic.twitter.com/3ASR6wMRXf
बता दें, कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा 5 दिन बाद यानी 17 फरवरी को रिलीज होने वाली है, जिसके प्रमोशन में फिल्म की कास्ट लगी हुई है. हालांकि पठान का ना खत्म होने वाला क्रेज शहजादा की बॉक्स ऑफिस कमाई पर असर डालता हुआ दिखने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं