विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2023

'पठान' का कम हो रहा फैंस के बीच क्रेज, शाहरुख खान की फिल्म ने कलेक्शन में गिरावट के बाद 14वें दिन की इतने करोड़ की कमाई

Pathaan Box Office Collection Day 14: शाहरुख खान स्टारर पठान की 13वें दिन की कमाई की बात करें तो रविवार यानी फिल्म के दूसरे रविवार के मुकाबले आधे से भी कम रहा है. वहीं 14वें दिन यह आंकड़ा और कम हो गया है.

शाहरुख खान की पठान ने की इतने करोड़ की कमाई
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पठान का जलवा खत्म नहीं हुआ है. रिलीज के 14वें दिन दिन भी पठान ने करोड़ों की कमाई की है, जिसके चलते फैंस खुश हैं. हालांकि धीरे-धीरे फिल्म की कमाई पर असर पड़ना शुरु हो गया है. इसी बीच नए आंकड़ों के अनुसार शाहरुख खान की पठान ने 535 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी जारी है. इसके अलावा फिल्म के आंकड़े ने आमिर खान की दंगल को भी काफी पीछे छोड़ दिया है. 

पठान की 14वें दिन की कमाई की बात करें तो मंगलवार को फिल्म की कमाई में 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 14वें दिन 8.15 करोड़ की कमाई की है, जिसमें से 7.95 केवल हिंदी का है. वहीं हिंदी भाषा में कमाई की बात करें तो ऑल इंडिया नेट कुल 430.70 करोड़ की कमाई की है. जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर अबतक पठान ने 446.60 करोड़ की कमाई की है. वहीं मंगलवार यानी 14वें दिन की कमाई मिलाकर ऑल इंडिया ग्रॉस 535 करोड़ हो गया है.  वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म ने 870 करोड़ की कमाई करने की बात सामने आ रही है.  

पठान के 13वें दिन की कमाई की बात करें तो रविवार यानी फिल्म के दूसरे रविवार के मुकाबले आधे से भी कम रहा. इसमें 40% तक की गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों के मुताबिक,  फिल्म ने 9-10 करोड़ रुपये तक की कमाई की थी, जिसके बाद अब चौदहवें दिन यह आंकड़ा कम हुआ है. 

बता दें, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ने महामारी में कई बंद पड़े सिनेमाघरों का दरवाजा खोल दिया है. वहीं फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं. हालांकि अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathan, Pathaan Collection, Pathaan Earnings, Pathaan Worldwide Collection, Pathaan Box Office Collection, Pathaan Box Office Collection Day 14, Pathaan Box Office Collection Update, Pathaan Box Office Collection News, Shah Rukh Khan Film, Shah Rukh Khan Movie Update, Pathaan News, Pathaan, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv Update, Ndtv Bollywood,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com