शाहरुख की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 12वें दिन भी धमाल मचाया. 4 साल बाद शाहरुख ने ऐसा कमबैक किया, जो इंडियन सिनेमा के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया. शाहरुख 4 साल पहले फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. ऐसे में शाहरुख का ये कमबैक किसी मिरेकल से कम नहीं है. पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तभी से अपना दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बनाए हुए हैं. रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की.
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने 11वें दिन करीब 22 करोड़ रुपये का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया. वहीं बात करें 12वें दिन की तो फिल्म की कमाई भारत में 28 करोड़ के आसपास रही. यानी फिल्म अब तक 429 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 832 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#Pathaan 12 Days WW Box office:
— Ramesh Bala (@rameshlaus) February 6, 2023
All-India Nett - ₹ 429.90 Crs
All-India Gross - ₹ 515 Crs
Overseas Gross - ₹ 317.20 Crs
Total WW Gross - ₹ 832.20 Crs
बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो फिल्म ने 727.66 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. शाहरुख खान की 'पठान' ने 11 दिन में 401 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. इससे पहले भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में दंगल 387.38 करोड़ रुपये, संजू 342.57 करोड़ रुपये और पीके 340.8 करोड़ रुपये शामिल थीं. शाहरुख खान की पठान को आदित्य चोपड़ा ने 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया है. इस तरह से फिल्म अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी है.
फिल्म पठान को दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है. यह फिल्म आए दिन सफलता के नए रिकार्ड्स कायम कर रही है. अब वह दिन भी ज्यादा दूर नहीं जब फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. बता दें, शाहरुख खान के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं