परिणीति चोपड़ा
- 'केसरी' में अक्षय के साथ आएंगी नजर
- 'संदीप और पिंकी फरार' भी है उनकी फिल्म
- अर्जुन कपूर हैं लीड रोल में
नई दिल्ली:
परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ जोड़ी बनाने जा रही हैं. अर्जुन और परिणीति को 'संदीप और पिंकी फरार' में एक साथ देखा जा सकेगा. फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी और इसे दिबाकर बनर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले अर्जुन और परिणीति 2012 में 'इश्कजादे' में नजर आए थे. 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर अच्छी हाइप है. इस सबके बीच उनका एक पुरानी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'शरारा शरारा' गाने पर थिरक रही हैं. इसमें परिणीति चोपड़ा ने ऐसे डांस मूव्ज किए हैं जिन्हें देखकर उनके फैन्स Wow कहे बिना खुद को रोक नहीं सकेंगे. ये वीडियो पिछले साल जुलाई का है.
Nude के लिए डायरेक्टर ने विद्या बालन को कहा 'शुक्रिया', सेंसर बोर्ड से बिना कट के मिला A सर्टिफिकेट
वैसे भी परिणीति चोपड़ा के लिए इन दिनों सेलिब्रेट करने के कई बहाने हैं. उनकी फिल्म 'गोलमाल अगेन' 2017 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल रही हैं. इस मल्टीस्टारर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.
Video: 'गोलमाल अगेन' की सफलता पर क्या कहती है फिल्म की टीम
'बाबूराव' परेश रावल ने अपने करियर को लेकर कहा, 'सलीम-सलमान खान की वजह से...'
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि परिणीति चोपड़ा सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ भी नजर आएंगी. वे अक्षय कुमार की बैटल ऑफ सारागढ़ी पर बन रही फिल्म 'केसरी' में लीड में दिखेंगी. ऐसे में उनके वीडियो का दोबारा वायरल होना बनता भी है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Parineeti Chopra Viral Video, Sandeep Aur Pinky Faraar