विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2022

'चंद्रकांता' के विष पुरुष शिवदत्त के बेटे 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख को दे चुके हैं टक्कर, कद-काठी में बड़े-बड़े हैं उनके आगे फेल

पंकज धीर इन दिनों एक्टिंग से दूर हो चुके हैं, लेकिन उनके बेटे बड़े होकर पापा की तरह ही एक्टिंग में नाम कमा रहे हैं. 

'चंद्रकांता' के विष पुरुष शिवदत्त के बेटे 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख को दे चुके हैं टक्कर, कद-काठी में बड़े-बड़े हैं उनके आगे फेल
पंकज धीर के बेटे निकितिन दिखते हैं बेहद डैशिंग
नई दिल्ली:

चंद्रकांता (Chandrakanta) में शिवदत्त और महाभारत में कर्ण के रोल में पंकज धीर (Pankaj Dheer ) को काफी पसंद किया गया था.  पंकज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन पहचान उन्हें टीवी शो के जरिए मिली. पंकज धीर इन दिनों एक्टिंग से दूर हो चुके हैं, लेकिन उनके बेटे बड़े होकर पापा की तरह ही एक्टिंग में नाम कमा रहे हैं.  उनके बेटे निकितिन धीर का जन्म 1987 को मुंबई में हुआ था.  निकितिन धीर (Nikitin Dheer) की शादी 3 सितम्बर 2014 में एक्ट्रेस टीवी कृतिका सेंगर से हुई है, जो कि उनके पापा की पसंद हैं.

कृतिका की पंकज धीर से मुलाकात एक फिल्म के रोल के लिए हुई थी, लेकिन पंकज ने उन्हें अपने बेटे के लिए पसंद कर लिया. दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं और मैटरनिटी फोटोशूट की फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

बता दें कि निकितिन धीर शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में विलेन थंगाबली के रोल में दिखे थे. निकितिन धीर बॉलीवुड के उभरते हुए विलेन में से एक हैं. वह काफी गुड लुकिंग हैं, लेकिन उन्होंने हीरो के रोल में नहीं बल्कि विलेन के रोल में करियर बनाया है.

उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आशुतोष गोविरकर की फिल्म जोधा अकबर से की थी, जिसमें उनके एक्टिंग का काफी पसंद किया गया. निकेतन सलमान खान और असिन स्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म रेडी में नजर आए.  

वह ‘जोधा अकबर','रेड़ी', ‘दबंग 2' , ‘गब्बर',' चेन्नई एक्सप्रेस','मिशन इस्तांबूल,' ‘सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. साथ ही वह वेब सीरीज में भी काम रहे हैं.  हाल ही में वह एमएक्स प्लेयर के ओरिजिनल सीरियल रक्तांचल में नजर आए. वह 'नागार्जुन: एक योद्धा', 'इश्कबाज' और 'नागिन 3' जैसे शो में भी दिखे और  रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 5' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे.

ये VIDEO भी देखें : अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह पायलटों के साथ पोज देते नजर आए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaj Dheer Son, Pankaj Dheer Chandrakanta, Nikitin Dheer, Nikitin Dheer Wife, Nikitin Dheer Movies, Chennai Express Nikitin Dheer, Nikitin Dheer Photo Video, Nikitin Dheer Sooryavanshi, निकितिन धीर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com