पंचायत वेब सीरीज की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. ये वेब सीरीज उन चंद शोज में शुमार है जिसका हर सीजन रिलीज होने के बाद धमाल मचाता है. और, दर्शक भी एक सीजन पूरा देखने के बाद अगले सीजन का इंतजार करने लगते हैं. पंचायत वेब सीरीज के एक के बाद एक चार सीजन आ चुके हैं, जिसके बाद यह नेटफ्लिक्स की स्क्विड गेम को पछाड़कर भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई है. लेकिन अब चौथे सीजन में भी इस वेब सीरीज के लिए लोगों का प्यार कम नहीं हुआ है. इसी वजह से रिलीज के एक हफ्ते में ही यह वेब सीरीज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई है. इस बारे में खुद मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर की है.
पंचायत वेब सीरीज का नया कमाल
द वायरल फीवर ने इस वेब सीरीज से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि जनता ने दिखाया प्यार और बना दिया पंचायत को फिर एक बार इंडिया का सुपरस्टार. फुलेरा से लोगों को इतना प्यार है कि पंचायत के नए सीजन को भारत का मोस्ट वॉच्ड शो बना दिया है. पोस्ट के मुताबिक 23 से 29 जून 2025 तक ये सीजन सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में शामिल हो गया. इस शो को 8.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पांचवां सीजन कब आएगा?
इस पोस्ट पर भी पंचायत फैन्स खूब जोर शोर से कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि पंचायत बहुत जबरदस्त वेब सीरीज है. कुछ यूजर ने पांचवें सीजन का जिक्र छेड़ दिया है. और, पूछा है कि पांचवा सीजन कब रिलीज होगा. कुछ यूजर्स ने ये भी दावा किया है कि डाउनलोड करके देखे गए पंचायत के शोज का नंबर और भी बड़ा होगा. बहुत सारे फैन्स ने हार्ट इमोजी बनाकर वेब सीरीज के लिए अपना प्यार जाहिर किया है. आपको बता दें कि पंचायत वेब सीरीज का चौथा सीजन आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं