विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2026

US ट्रैवल बैन के कारण ऑस्कर 2026 में नहीं शामिल होगा ये एक्टर, बोला- छीन लिया जिंदगी का सबसे बड़ा मौका

Oscar 2026: ऑस्कर 2026 में नॉमिनेटेड फिल्म का हिस्सा होने के बावजूद फिलिस्तीनी अभिनेता मोटाज मल्हीस सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाएंगे. अमेरिका के ट्रैवल बैन के कारण उनकी हॉलीवुड की सबसे बड़ी शाम अधूरी रह गई.

US ट्रैवल बैन के कारण ऑस्कर 2026 में नहीं शामिल होगा ये एक्टर, बोला- छीन लिया जिंदगी का सबसे बड़ा मौका
ऑस्कर 2026 का हिस्सा नहीं बन पाएगा ये फिलिस्तीनी एक्टर
नई दिल्ली:

ऑस्कर अवॉर्ड्स का मंच हर कलाकार के लिए किसी सपने से कम नहीं होता. लेकिन इस बार एक फिलिस्तीनी एक्टर के लिए ये सपना अधूरा रह गया. एक्टर मोटाज मल्हीस की फिल्म को ऑस्कर 2026 में नॉमिनेशन मिला है, लेकिन वो खुद इस खास मौके पर मौजूद नहीं रह पाएंगे. वजह बनी अमेरिका का ट्रैवल बैन. एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें अमेरिका में एंट्री की परमिशन नहीं दी गई है. ऐसे में जिस शाम का इंतजार किसी भी स्टार को जिंदगी भर रहता है, उसी शाम से उन्हें दूर रहना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी फीलिंग्स भी शेयर कीं और बताया कि ऑस्कर में शामिल न हो पाना उन्हें बेहद दुख दे रहा है.

दर्दनाक सच्ची घटना पर बनी है फिल्म

मोटाज मल्हीस ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें सिर्फ अपनी फिलिस्तीनी नागरिकता की वजह से अमेरिका में एंट्री की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर अपनी फिल्म के साथ मौजूद न हो पाना उन्हें अंदर से चोट पहुंचाता है.

ये भी पढ़ें- भारत में सबसे पहले ऑस्कर जीतने वाली 44 साल पुरानी वो फिल्म, अमरीश पुरी भी आए थे नजर, 11 नॉमिनेशन में 8 ऑस्कर जीतकर रचा इतिहास

ट्रैवल बैन बना बड़ी वजह

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में विदेशी नागरिकों के प्रवेश को लेकर जारी एक घोषणा में कुछ देशों से आने वाले लोगों की एंट्री पर सुरक्षा कारणों से पाबंदी लगाने की बात कही गई थी. इसी फैसले का असर मोटाज मल्हीस पर भी पड़ा और वो चाहकर भी ऑस्कर 2026 की इस चमकदार शाम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Motaz Malhees, Oscars 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com