शाहरुख खान की फिल्म पठान हर दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पांच दिन में कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पठान को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. फिल्म की कहानी, एक्शन और गानों को खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म पठान का बेशर्म रंग गाना जितना विवादों में रहा, लोगों ने उसे उतना ही पसंद किया है. अब बेशर्म रंग में पाकिस्तानी एक्ट्रेस कोमल रिजवी भी रंग गई हैं.
उन्होंने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के गाने में शानदार डांस किया है. ApniISP.Com नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने कोमल रिजवी के डांस का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह ऑल ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में कोमल रिजवी बेशर्म रंग पर शानदार अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके साथ एक लड़की भी दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर कोमल रिजवी का यह वीडियो वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभिनेत्री के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान का क्रेज दुनिया में छाया हुआ है. जहां फिल्म रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने भारत और दुनिया में 200 और 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था तो वहीं अब यह आंकड़ा पांचवे दिन बढ़ चुका है. दरअसल, रविवार यानी छुट्टी का दिन होने के कारण पठान की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. वहीं अब फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसे देखकर शाहरुख के फैंस की खुशी डबल होने वाली है. दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ने रिलीज के पांचवें हिंदी में 58.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म ने पहले पांच दिन में सिर्फ भारत में 271 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं