विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

Padmavati First Look: स्‍वागत कीजिए, 'पद्मावती' बन दीपिका पादुकोण पधार चुकी हैं...

राजस्‍थानी गहनों में सजी दीपिका इस पोस्‍टर में हाथ जोड़े दिख रही हैं. यह फिल्‍म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

Padmavati First Look: स्‍वागत कीजिए, 'पद्मावती' बन दीपिका पादुकोण पधार चुकी हैं...
'पद्मावती' में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह नजर आएंगे.
  • फिल्‍म 'पद्मावती' का पहला लुक आया सामने
  • पोस्‍टर में राजस्‍थानी लिबास में सजी नजर आ रही हैं दीपिका पादुकोण
  • इसी साल 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है 'पद्मावती'
नई दिल्‍ली: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्‍म 'पद्मावती' का पहला लुक जारी हो गया है और इस पहले लुक में दीपिका पादुकोण को पद्मावती के रूप में सामने लाया गया है. इस फिल्‍म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस फिल्‍म का पहला पोस्‍टर जारी किया है, जिसमें लिखा गया है, 'देवी स्‍थापना (नवरात्र की शुरुआत) के शुभ अवसर पर मिलिए रानी पद्मावती से.' पोस्‍टर में दीपिका पादुकोण काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. राजस्‍थानी गहनों में सजी दीपिका इस पोस्‍टर में हाथ जोड़े दिख  रही हैं. फिल्‍म के इस पहले पोस्‍टर के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि संजय लीला भंसाली की यह फिल्‍म अगले साल नहीं बल्कि इसी साल रिलीज हो रही है. यह फिल्‍म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है.
 

यह भी पढ़ें: क्‍या होगी अनुष्‍का शर्मा की 'परी' से दीपिका पादुकोण की 'पद्मावती' की टक्‍कर...?

पोस्‍टर में दीपिका हाथ जोड़े, सिर पर बोड़ला पहने और हाथों में कड़े पहने नजर आ रही हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शूटिंग में हुई देरी के चलते फिल्‍म की रिलीज लेट हो सकती है और यह फिल्‍म इस साल नहीं बल्कि अलगे साल फरवरी में रिलीज होगी. लेकिन फिल्‍म के पोस्‍टर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट नवंबर में तय मानी जा रही थी, लेकिन खबरें सामने आई कि यह मल्‍टीस्‍टार फिल्‍म इस साल नहीं बल्कि अगले साल रिलीज होने वाली है. रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने के चलते अब बॉक्‍स ऑफिस पर रणवीर-दीपिका की यह जोड़ी, अनुष्‍का शर्मा से भिड़ सकती थी.

यह भी पढ़ें: क्‍या...? 'पद्मावती' के चक्‍कर में रणवीर सिंह को खाने पड़े 24 थप्‍पड़?

आपको याद दिला दें कि इसी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान राजस्थान में राजपूत करणी सेना ने फिल्‍म का विरोध किया था और सेट पर जमकर तोड़फोड़ की थी. इसके बाद इस फिल्‍म का पूरा नया सेट महाराष्‍ट्र में बनाया गया और वहां शूटिंग शुरू की गई. इन घटनाओं के चलते फिल्‍म की शूटिंग में देरी हो गई.

VIDEO: कोल्हापुर में फिल्म 'पद्मावती' के सेट को जला दिया गया



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmavati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com