क्या आप OTT पर आने वाली वही पुरानी फिल्में देखकर बोर हो गए हैं? तो तैयार हो जाइए इस हफ्ते के नए और दिलचस्प रिलीज़ के साथ अपनी वॉचलिस्ट को नया करने के लिए! सीट से जोड़े रखने वाले थ्रिलर से लेकर दिमाग को हिला देने वाले मिस्ट्रीज़ तक, इस हफ्ते हर बिंज-लवर के लिए कुछ खास है. इस हफ्ते देखिए सैफ अली खान को हाई-स्टेक्स क्राइम ड्रामा ज्वेल थीफ में, सोहम शाह को डरावने मिस्ट्री थ्रिलर क्रेजी में, और बाबिल खान को सायकोलॉजिकल रोलरकोस्टर लॉगआउट में, और भी बहुत कुछ. चाहे आपको क्राइम, टेक, या सुपरनैचुरल ट्विस्ट पसंद हो, इस हफ्ते की OTT लाइनअप में धमाकेदार कंटेंट है जो आपको हैरान कर देगा. तो तैयार हो जाइए अपनी अगली बिंज-वर्थी लिस्ट के लिए!
क्रेजी- प्राइम वीडियो (25 अप्रैल)
सोहम शाह की फिल्म क्रेजी एक दमदार मिस्ट्री थ्रिलर है, जो अभिमन्यू सूद एक टैलेंटेड सर्जन, असफल पिता और खुद से जूझता हुआ इंसान, के सबसे बुरे दिन की कहानी दिखाती है. इस फिल्म में चौंकाने वाले ट्विस्ट और शानदार एक्टिंग देखने को मिलेगी, जो आपको पूरी तरह से घेर लेगी. क्रेजी 25 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लॉगआउट- ज़ी5 (स्ट्रीम हो रही है)
लॉगआउट, जिसमें बाबिल खान लीड रोल में हैं, एक दिलचस्प सायकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसकी कहानी दिल्ली में सेट है. यह कहानी 26 साल के इन्फ्लुएंसर प्रत्युष की है, जो 10 मिलियन फॉलोवर्स हासिल करने वाला होता है, लेकिन एक पागल फैन उसके फोन को हैक कर लेता है, और इसके बाद उसकी ज़िंदगी पूरी तरह से बदल जाती है. इस फिल्म में दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग देखने को मिलेगा. लॉगआउट अब जी5 पर स्ट्रीम हो रही है.
खौफ- प्राइम वीडियो (स्ट्रीम हो रही है)
खौफ में एक युवा महिला दिल्ली के एक हॉस्टल में नया जीवन शुरू करने के लिए आती है, लेकिन उसे जल्द ही पता चलता है कि उसका कमरा एक अंधेरे और हिंसक अतीत को छुपाए हुए है. जैसे-जैसे रहस्यमयी ताकतें बढ़ती हैं, हॉस्टल की बाकी महिलाएं उसे चेतावनी देने की कोशिश करती हैं. मोनिका पंवार, रजत कपूर, और शिल्पा शुक्ला की शानदार परफॉर्मेंस से सजी खौफ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
ज्वेल थीफ - नेटफ्लिक्स (25 अप्रैल)
दिमागी खेलों और हिम्मत भरी चालों से भरी इस कहानी में चालाक ठग रेहान एक खतरनाक डायमंड चोरी की प्लानिंग करता है, वहीं उसका आमना-सामना होता है अपने बेहरहम दुश्मन राजन से. सैफ अली खान, जयदीप अहलावत और निकिता दत्ता की दमदार मौजूदगी वाली ये फिल्म ज्वेल थीफ, 25 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
वीरा धीर सूरन पार्ट 2- प्राइम वीडियो (24 अप्रैल)
वीरा धीर सूरन पार्ट 2 अब 24 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म की कहानी है काली की—जो बाहर से एक प्यार करने वाला पति, पिता और किराने की दुकान का मालिक है, लेकिन उसकी दूसरी ज़िंदगी खतरनाक क्राइम की दुनिया से जुड़ी है. उसका रहस्यमयी मिशन कुछ ऐसे सच सामने लाता है, जो सबको हैरान कर देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं