Netfilix War Series: दुनिया की सबसे ऊंचाई पर लड़ी गई हवाई जंग की अनकही कहानी पर बेस्ड वेब सीरीज़ 'ऑपरेशन सफ़ेद सागर' अगले महीने की 7 अगस्त को नेटफिलक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के ऐतिहासिक ऑपरेशन को जीवंत करने वाली इस सीरीज की घोषणा आज की है. भारतीय वायु सेना के सबसे मुश्किल ऑपरेशनों में से एक 'ऑपरेशन सफ़ेद सागर' पर आधारित यह मिलिट्री ड्रामा सीरीज भारत समेत पूरी दुनिया में रिलीज़ होगी.
ये भी पढ़ें-'देवदास' के 24 साल: संजय लीला भंसाली ने बदल दिया सिनेमा देखने का अनुभव, 24 प्वाइंट्स में समझें!
पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए शुरू किया था 'ऑपरेशन सफ़ेद सागर'
26 मई 1999 की ऐतिहासिक तारीख को भारतीय वायुसेना ने अपना पहला सबसे जाबांज और खतरनाक हवाई मिशन शुरू किया था, जिसे नाम दिया गया था 'ऑपरेशन सफेद सागर'. भारतीय वायुसेना ने यह ऑपरेशन कारगिल युद्ध के समय भारतीय सेना की मदद और पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए शुरू किया था. आज से 27 साल पहले जब हमारी सेना कारगिल की बर्फीली पहाड़ियों पर पाकिस्तान को सबक सिखा रही थी. तभी हमारी वायुसेना ने एक ऐसी कहानी लिख दी, जो हमेशा के लिए यादगार हो गई. यह सीरीज भारतीय वायुसेना की बहादुरी को पर्दे पर लेकर आई है.
ओनी सेन द्वारा निर्देशित सीरीज में मुख्य भूमिका में हैं साउथ सुपर स्टार सिद्धार्थ
मैचबॉक्स शॉट्स एलएलपी के संजय राउतराय ने कहा, 'ऑपरेशन सफ़ेद सागर' एक ऐसी ही कहानी है जो हमें याद दिलाती है कि वीरता के सबसे बड़े काम अक्सर कर्तव्य, बलिदान और इंसानियत से प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि जब कुशल श्रीवास्तव उनके पास यह गहन शोध वाली स्क्रिप्ट लेकर आए, तो उन्हें पता था कि इसे उसी भव्यता के साथ पेश किया जाना चाहिए, जिसकी यह मांग करती है. यह कहानी बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई और वीरता के बेहद निजी पलों के बीच बेहतरीन संतुलन बनाती है.
ये भी पढ़ें-एक्शन में बुरी तरह हारी आलिया भट्ट, हॉलीवुड- बॉलीवुड दोनों में रहीं फ्लॉप?
ये भी पढ़ें-शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, बल्कि इस अभिनेता ने अपने से छोटी हीरोइंस के साथ पर्दे पर सबसे अधिक किया रोमांस!
कारगिल युद्ध में IAF की भूमिका से प्रेरित अपनी तरह की यह पहली सीरीज़
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज़ हेड तान्या बामी ने कहा, नेटफ्लिक्स ऐसी दमदार और ओरिजिनल कहानियों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो पहले कभी नहीं बताई गईं. 'ऑपरेशन सफेद सागर' एक ऐसी कहानी है, जिसे बताने के लिए भारतीय वायु सेना ने हम पर भरोसा किया है; यह कारगिल युद्ध में IAF की भूमिका से प्रेरित अपनी तरह की पहली सीरीज़ है. यह भारत की अपनी तरह की पहली वॉर ड्रामा सीरीज़ है, जो दर्शकों को एयरफोर्स पायलटों की दुनिया में ले जाएगी.

Screengrab
डायरेक्टर ने 16,000 फ़ीट से ज़्यादा ऊंचाई पर फिल्माई है यह वेब सीरीज
'ऑपरेशन सफेद सागर' की कहानी को पर्दे पर उतारने का काम डायरेक्टर ओनी सेन कर रहे हैं. क्रिएटर्स और को-प्रोड्यूसर अभिजीत सिंह परमार, कुशल श्रीवास्तव और महबूब पाल सिंह बरार की युवा और क्रिएटिव टीम दर्शकों को शानदार सिनेमैटिक स्केल, वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन वैल्यू और विज़ुअल इफेक्ट्स असली और दिलचस्प अनुभव देगी. 16,000 फ़ीट से ज़्यादा ऊंचाई पर फिल्माए गए इस सीरीज में नए चेहरों के साथ-साथ अनुभवी कलाकार को कास्ट किया गया है.
ये भी पढ़ें-आग लगा रही 'टॉक्सिक' का पहला गाना ‘तबाही', 'आग में घी' का काम कर रही विशाल मिश्रा की आवाज

वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का एक दृश्य
Photo Credit: Photo Credit: Screengrab
सीरीज के जरिए ऐसी दुनिया को जानने का मौका जिसे कम देख पाते हैं
मैचबॉक्स शॉट्स और फील गुड फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई 'ऑपरेशन सफेद सागर' उन पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि है, जिनकी सेवा, दृढ़ संकल्प और कर्तव्य के प्रति अटूट भावना पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है. फील गुड फिल्म्स' के अभिजीत सिंह परमार और महबूब पाल सिंह बराड़ ने कहा, 'ऑपरेशन सफेद सागर' को बनाने और प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें जिस चीज़ ने प्रेरित किया, वह थी एक ऐसी दुनिया को जानने का मौका जिसे बहुत कम लोग अंदर से देख पाते हैं. यह दुनिया को-क्रिएटर कुशल श्रीवास्तव के इंडियन एयर फ़ोर्स में अनुभव के ज़रिए हमारे सामने आई.
ये भी पढ़ें-जवां दिलों के बेहद करीब है 90 के दशक का यह रोमांटिक गाना, बोल सुन युवा पहुंच जाते हैं अतीत में...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं