विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2018

Officer Teaser: इस सुपरस्टार ने 'साइकिल चेन' को बना डाला था हथियार, राम गोपाल वर्मा के साथ लौटे इस अंदाज में

राम गोपाल वर्मा ने अपनी नई फिल्म के साथ दस्तक दे दी है. एक्शन से भरपूर फिल्म 'ऑफिसर' का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें साउथ के सुपरस्टार जबरदस्त मारधाड़ करते नजर आ रहे हैं.

Officer Teaser: इस सुपरस्टार ने 'साइकिल चेन' को बना डाला था हथियार, राम गोपाल वर्मा के साथ लौटे इस अंदाज में
राम गोपाल वर्मा की Officer में नागार्जुन
  • एक्शन से भरपूर है 'ऑफिसर'
  • राम गोपाल वर्मा हैं डायरेक्टर
  • 28 साल बाद लौट रहे हैं दोनों
नई दिल्ली: राम गोपाल वर्मा ने अपनी नई फिल्म के साथ दस्तक दे दी है. एक्शन से भरपूर फिल्म 'ऑफिसर' का टीजर रिलीज हो गया है. 'ऑफिसर' में तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन लीड रोल में हैं और वे जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं. नागार्जुन और राम गोपाल वर्मा की जोड़ी 28 साल बाद लौट रही है. राम गोपाल वर्मा ने नागार्जुन के साथ 'शिवा (1990)' बनाई थी और कॉलेज के स्टुडेंट्स को लेकर बनाई गई ये फिल्म हिट रही थी. वैसे भी राम गोपाल वर्मा पिछले दिनों अपनी बोल्ड फिल्म की वजह से सुर्खियों में रहे थे. 2017 के आखिर में नागार्जुन ने ऐलान किया था कि वे राम गोपाल के साथ जल्द ही एक फिल्म में नजर आएंगे. 

जेल से बाहर आते ही पुराने अंदाज में लौटे सलमान खान, नन्हे दोस्तों से बोले- मुझे आइस क्रीम चाहिए...



IPL 2018: सुहाना और अबराम के साथ KKR का मैच देखने पहुंचे शाहरुख खान, टीम को मिली जीत तो यूं मनाया जश्न

नागार्जुन साउथ के सुपरस्टार हैं और वे बॉलीवुड में भी फिल्में करते रहे हैं. 58 साल के नागार्जुन 'ऑफिसर' के टीजर में कमाल के लग रहे हैं और टीजर देखकर साफ हो जाता है कि उम्र उन्हें छूकर भी नहीं गई है. फिल्म में नागार्जुन पुलिस अफसर के रोल में हैं और वह खूब मारधाड़ भी कर रहे हैं. तेलुगु फिल्म 'ऑफिसर' 25 मई को रिलीज होगी.

Baaghi 2 Box Office Collection Day 10: टाइगर श्रॉफ की फिल्म 150 करोड़ रु. के करीब, IPL भी नहीं डाल पाया कमाई पर असर

राम गोपाल वर्मा की 'शिवा' ने ही नागार्जुन को देश भर में लोकप्रिय बना दिया था, और फिल्म में उनकी फाइटिंग का अंदाज और हाथ में साइकिल की चेन लेकर लड़ना, पूरे देश में पॉपुलर हो गया था. खबर है कि राम गोपाल वर्मा नागार्जुन के बेटे अक्किनेनी अखिल के साथ एक्शन फिल्म बनाएंगे. इस बात की घोषणा राम गोपाल वर्मा कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट पर कर चुके हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagarjuna, Ram Gopal Verma, Officer Teaser
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com