KGF के बाद टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स लेकर आ रहे यश क्या बॉक्स ऑफिस पर डबल धमाका करने की तैयारी में हैं. इस फिल्म का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. फिल्म की डार्क थीम पहले ही फैन्स का ध्यान खींच रही थीं. अब सबसे ज्यादा बात हो रही है यश के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की. पहले उनके दाढ़ी वाले लुक ‘राया' ने ध्यान खींचा था और अब क्लीन शेव लुक ‘टिकट' इंटरनेट पर छाया हुआ है. इसके बाद फैन्स ये जानना चाहते हैं कि क्या यश डबल रोल में नजर आने वाले हैं.
दाढ़ी से क्लीन शेव तक
हाल ही में एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में यश अपने स्टाइलिस्ट के साथ मेकओवर करवाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे वो घनी दाढ़ी वाले ‘राया' से शार्प और क्लीन शेव ‘टिकट' में बदलते हैं. नए पोस्टर और टीजर ने ये इशारा भी किया है कि फिल्म में यश डबल रोल निभा सकते हैं. यही वजह है कि कहानी को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. गौर करने वाली बात ये है कि यश लगभग 10 साल बाद क्लीन शेव लुक में दिख रहे हैं. 2016 में आई फिल्म संथु स्ट्रेट फॉर्वर्ड के बाद उन्होंने दाढ़ी वाला लुक अपना लिया था. ऐसे में उनका क्लीन शेव लुक सुर्खियां बटोर रहा है.
टीजर से बढ़ा सस्पेंस
करीब 1 मिनट 56 सेकंड का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. दर्शक हर फ्रेम को ध्यान से देख रहे हैं और ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि कहानी अलग अलग टाइमलाइन में चल रही है या नहीं. खासकर टीजर के आखिरी सीन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. बता दें कि फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं. इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. ये फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट हुई है. इसे आप 19 मार्च 2026 से थियेटर्स में देख पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं