विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2021

हॉरर फिल्म 'छोरी' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, सुनाई दी चीख-पुकार

अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने अपनी आगामी ओरिजिनल हॉरर मूवी 'छोरी (Chhorii)' की एक झलक पेश कर दी है.

हॉरर फिल्म 'छोरी' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, सुनाई दी चीख-पुकार
नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी' की पहली झलक
नई दिल्ली:

अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने अपनी आगामी ओरिजिनल हॉरर मूवी 'छोरी (Chhorii)' की एक झलक पेश कर दी है. फिल्म का जिस तरह का पोस्टर रिलीज किया गया है, वह हॉरर फिल्मों के शौकीनों को जरूर रोमांचित करेगा. इस तरह नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) की इस हॉरर फिल्म (Horror Movie) की पहली झलक जिज्ञासा पैदा करती है, और इसका मोशन पोस्टर बहुत ही कमाल का है. फिल्म नवंबर, 2021 में रिलीज होगी. यही नहीं, मोशन पोस्टर में चीख पुकार भी साफ सुनी जा सकती है. 

'छोरी (Chhorii)' आगामी हॉरर फिल्म है, जिसे विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है तथा फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा हैं. सुपरहिट मराठी फिल्म 'लपछापी' की रीमेक इस फिल्म में मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज के साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 

'छोरी (Chhorii)' एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट के साइक (हॉरर और पैरानॉर्मल जॉनर पर केंद्रित एक वर्टिकल) और लॉस एंजिल्स स्थित क्रिप्ट टीवी के बीच हुई पहली सहभागिता के तहत बनागई गई है. क्रिप्ट टीवी- 'द लुक-सी', 'द बर्च', 'सनी फैमिली कल्ट' और 'द थिंग इन द अपार्टमेंट' जैसे शो के साथ डर का नया ब्रांड पेश करने के लिए मशहूर रहे हैं. इस तरह छोरी के जरिये दर्शकों को हॉरर का एक नए तरह का छौंक देखने को मिलेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nushrratt Bharuccha, Chhorii, Horror Movie, Chhorii Movie, Chhorii Motion Poster, Amazon Prime Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com