विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2023

दामाद केएल राहुल ही नहीं सुनील शेट्टी के पास भी है लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन, कीमत जान चौंक जाएंगे

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को गाड़ियों का बहुत शौक है. उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां मौजूद हैं.

दामाद केएल राहुल ही नहीं सुनील शेट्टी के पास भी है लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन, कीमत जान चौंक जाएंगे
सुनील शेट्टी के पास है लग्जरी कारों का कलेक्शन
नई दिल्ली:

क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. वहीं इस शादी में आथिया और केएल राहुल को मिले गिफ्ट्स भी चर्चा में हैं. केएल राहुल गाड़ियों के शौकीन है और उन्हें गिफ्ट में भी कई कारें मिली हैं. राहुल की तरह ही उनके ससुर यानी एक्टर सुनील शेट्टी भी कारों के काफी शौकीन हैं, उनके पास कारों की एक से बढ़कर कलेक्शन है. सुनील को लग्जरी गाड़ियों का हमेशा से शौक रहा है.

जी वैगन

दुनिया की सबसे पॉपुलर कारों में शामिल जी वैगन भी सुनिल शेट्टी के कारों के कलेक्शन में शामिल है. सुनील के पास जी 350 डी मॉडल है. इस 5 सीटर कार की कीमत करीब 1.72 करोड़ रुपए के आसपास है.

लैंड रोवर डिफेंडर

सुनील शेट्टी ने कुछ ही समय पहले लैंड रोवर डिफेंडर 110 ली है. इस गाड़ी की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए है. सुनील शेट्टी के पास ये कार फूजी व्हाइट कलर में है. इस लग्जरी कार के फीचर्स भी जबरदस्त है.

एसयूवी हमर

इस कार को वर्ल्ड वार 2 के दौरान अमेरिकन आर्मी के लिए बनाया गया था. लेकिन बाद में कार को मार्केट में लांच कर दिया गया. कार का लुक्स और इसका मैसिव साइज कमाल का है. इस कर की कीमत भी 75 लाख के आसपास है.

मर्सिडीज बेंज

सुनील शेट्टी की इस कार की कीमत 90 लाख रुपए के करीब है. यह एक 7 सीटर एसयूवी कार है. इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन अवेलेबल है. इस लग्जरी कार का लुक बेहद इंप्रेसिव है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suniel Shetty, Suniel Shetty Cars Collection, Suniel Shetty Luxurious Cars, Suniel Shetty News, Suniel Shetty Facts, Suniel Shetty Career, Suniel Shetty Daughter, Suniel Shetty Instagram, Suniel Shetty Best Films, Suniel Shetty Movies, Suniel Shetty Net Worth, Suniel Shetty Upcoming Film, Suniel Shetty Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com