विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2024

दीपिका पादुकोण ही नहीं कल्कि 2898 में नजर आई ये एक्ट्रेस, ऋतिक रोशन संग दे चुकी है ब्लॉकबस्टर, आपने पहचाना क्या ?

अमिताभ बच्चन और प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 में ऋतिक रोशन की एक्ट्रेस को पहचाना ? जो एक्टर के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म दे चुकी है.

दीपिका पादुकोण ही नहीं कल्कि 2898 में नजर आई ये एक्ट्रेस, ऋतिक रोशन संग दे चुकी है ब्लॉकबस्टर, आपने पहचाना क्या ?
दीपिका पादुकोण ही नहीं कल्कि 2898 में नजर आई ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

डायरेक्टर नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कई बड़े स्टार्स हैं. इनके अलावा कल्कि 2898 एडी में कई मशहूर हस्तियों ने कैमियो रोल भी किया है, जिन्होंने सिनेमाघरों के अंदर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. लेकिन अमिताभ बच्चन और प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 में ऋतिक रोशन की एक्ट्रेस को पहचाना ? जो एक्टर के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म दे चुकी है. 

इस एक्ट्रेस का नाम मृणाल ठाकुर है. उन्होंने भी कल्कि 2898 एडी में कैमियो किया है. इस साइंस फिक्शन फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर किए बिना, मृणाल ठाकुर ने एक बयान में कहा, 'जब मुझसे कल्कि के लिए संपर्क किया गया, तो मैंने हां कहने में एक पल भी नहीं लगाया. मुझे निर्माता अश्विनी दत्त, स्वप्ना दत्त और प्रियंका पर बहुत भरोसा है. सीता रामम में हमारे सफल सहयोग ने यह निर्णय लेना आसान बना दिया था.'

आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं. उनको सीता रामम, सुपर 30, तूफ़ान, बाटला हाउस, लव सोनिया, घोस्ट स्टोरीज़ जैसी कई फ़िल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। उनकी अन्य फिल्मों में कार्तिक आर्यन के साथ धमाका और शाहिद कपूर के साथ जर्सी भी शामिल हैं. मृणाल ठाकुर जल्द पूजा मेरी जान में नजर आने वाली हैं. बात करें फिल्म कल्कि 2898 की तो यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalki 2898 AD, Kalki 2898 AD Movie Review, Mrunal Thakur, Actress Mrunal Thakur, Mrunal Thakur Cameo In Kalki 2898
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com