विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2021

रेड गाउन में फोटो शेयर कर नोरा फतेही ने निकाली अपने दिल की भड़ास, बोलीं- जो गंदगी उन्होंने...

नोरा ने अपनी कुछ ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं, जो इस समय चर्चा में हैं और उससे भी ज्यादा सुर्खियों में नोरा का कैप्शन है, जिसे उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए दिया है.

रेड गाउन में फोटो शेयर कर नोरा फतेही ने निकाली अपने दिल की भड़ास, बोलीं- जो गंदगी उन्होंने...
नोरा फतेही फोटो
नई दिल्ली:

कुछ ही समय में नोरा फतेही ने बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है. नोरा फतेही अपने डांस के अलावा अपनी अदाओं से लोगों का दिल चुरा लेती हैं. नोरा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन यहां पोस्ट साझा कर फैन्स से जुड़ी रहती हैं. इसी क्रम में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं, जो इस समय चर्चा में हैं और उससे भी ज्यादा सुर्खियों में नोरा का कैप्शन है, जिसे उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए दिया है.

नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकोचुंत पर रेड कलर के गाउन में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में नोरा की स्टाइलिश अदाएं और उनका कॉन्फिडेंस लेवल देखने लायक है. नोरा ने इन्हें शेयर करते हुए जो कैप्शन दिया है, वह भी लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच रहा है. नोरा लिखती हैं, ‘और जो गंदगी उन्होंने मेरे नाम पर फैलाई, वह मिट्टी में बदल गई और उसे मैंने बड़ा कर दिया'.  नोरा के इस पोस्ट को अब तक 3 लाख 85 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं, जिस पर लोग अपने ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लुकिंग ब्यूटीफुल', तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘रेड बॉम्ब'. एक और यूजर लिखते हैं, ‘अब वो आपसे जलते हैं'. बात करें वर्क फ्रंट की तो हाल ही में एक्ट्रेस को फिल्म भुज में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में थे.

ये भी देखें: Bigg Boss : क्या टूट जाएगा करण कुंद्रा और तेजस्वी का रिश्ता?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Photos, Nora Fatehi Latest Photos, Nora Fatehi In Red Gown, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Latest Video, Nora Fatehi Instagram, Nora Fatehi Wikipedia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com