विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2019

Neha Kakkar ने सिंगिंग और डांसिंग से यूं मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा वीडियो

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने इस वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

Neha Kakkar ने सिंगिंग और डांसिंग से यूं मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा वीडियो
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने मचाई धूम
  • नेहा कक्कड़ ने फिर मचाई धूम
  • अपने नए सॉन्ग पर किया डांस
  • खूब वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. नेहा कक्कड़ का फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो गाना गाने के साथ डांस भी कर रही हैं. नेहा कक्कड़ का यह टिकटॉक वीडियो (Neha Kakkar TikTok Video) लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस डांस वीडियो को उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर उनके फैन्स रिएक्शन भी दे रहे हैं.

सारा अली खान ने रेखा को लेकर की तुकबंदी तो वरुण धवन का आया कमेंट, बोले- तुम्हारे पास बहुत फुरसत है...देखें Photo

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी सिंगिंग के अलावा डांस और कॉमेडी के लिए भी जानी जाती हैं. वो अकसर अपने ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. नेहा कक्कड़ हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में पहुंची थीं. नेहा कक्कड़ के साथ उनकी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ भी इस शो में पहुंचे थे. इस दौरान शो पर खूब मस्ती हुई थी. 

विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा संग रोमांटिक फोटो, यूं मना रहे हैं शादी की सालगिरह

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. 30 वर्षीया नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो को इस समय जज भी कर रही हैं. इससेपहले नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Latest Video, Puchda Hi Nahin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com