विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2020

Neha Kakkar ने हजारों फैन्स के बीच गाया Manali Trance सॉन्ग, स्टेज पर ब्लैक ड्रेस में दिखाया जलवा

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सिंगर स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं.

Neha Kakkar ने हजारों फैन्स के बीच गाया Manali Trance सॉन्ग, स्टेज पर ब्लैक ड्रेस में दिखाया जलवा
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का 'मनाली ट्रांस (Manali Trance)' पर वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • सिंगर ने 'मनाली ट्रांस' गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) उन सेलेब्स में से हैं, जो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. नेहा कक्कड़ जितना अपने सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं उतना ही वो डांस और कॉमेडी करने में भी माहिर हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के गाने हमेशा ही धूम मचाते हैं. लेकिन इससे इतर जब वो स्टेज परफॉर्मेंस करती हैं तो दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) देश-विदेश में स्टेज परफॉर्मेंस से दर्शकों को अपना दीवाना बना लेती हैं. ऐसा ही उनका एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में नेहा हजारों की भीड़ के बीच स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं. 


वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने फेमस सॉन्ग 'मनाली ट्रांस (Manali Trance)' को हजारों फैन्स के बीच गाती नजर आ रही हैं. नेहा कक्कड़ इस वीडियो में ब्लैक कलर के आउटफिट में जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रही हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar song) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर हाल ही में 'भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)' सॉन्ग लेकर आई थीं. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. उनके इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है. नेहा कक्कड़ ने दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Stage Performance, Neha Kakkar Manali Trance Song, Manali Trance Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com