विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2020

नेहा कक्कड़ फोन पर कर रही थीं बात, तो टोनी कक्कड़ करने लगे परेशान- देखें वायरल Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं.

नेहा कक्कड़ फोन पर कर रही थीं बात, तो टोनी कक्कड़ करने लगे परेशान- देखें वायरल Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • सिंगर ने 'शोना शोना' गाने पर दिए एक्सप्रेशंस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं. अब नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग 'शोना शोना' रिलीज हुआ है. यह गाना आते ही यूट्यूब पर छा गया. खास बात तो ये है कि इस गाने में बिग बॉस 13 की मशहूर जोड़ी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) नजर आ रही है. 'शोना शोना (Shona Shona Song)' गाने को फैन्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. अब हाल ही में शोना-शोना पर टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) और नेहा कक्कड़ का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो को नेहा (Neha Kakkar) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा (Neha Kakkar) और टोनी 'शोना शोना' गाने पर एक्सप्रेशंस दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा फोन पर बात कर रही हैं, तो वहीं, टोनी उन्हें छेड़ रहे हैं. नेहा और टोनी के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने बीते महीने ही शादी की थी. दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में फेरे लिये थे. उनकी शादी के दौरान रोके से लेकर हल्दी, मेहंदी, संगीत, रिसेप्शन और फेरे तक के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना नेहू दा व्याह भी रिलीज हुआ है, जिसने देखते ही देखते यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया था. गाने में दोनों की जोड़ी भी कमाल की लग रही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Giving Expressions On Shona Shona Song, Shona Shona Song, Rohanpreet Singh, Tony Kakkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com