विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2020

नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच फैन्स को किया कंफ्यूज, पोस्ट में दी नए सॉन्ग की जानकारी

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.

नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच फैन्स को किया कंफ्यूज, पोस्ट में दी नए सॉन्ग की जानकारी
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किया बड़ा खुलासा
  • नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया बड़ा खुलासा
  • जल्द सिंगर का नया गाना होगा रिलीज
  • नेहा ने पोस्ट किया शेयर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद इसकी चर्चा हर ओर हो रही है. हालांकि, एक बार फिर से नेहा कक्कड़ ने एक पोस्ट किया है, जिसके बाद अब सिंगर की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सस्पेंस पैदा हो गया है, हर कोई कन्फ्यूज है कि आखिरी नेहा प्रेग्नेंट हैं भी या नहीं. दरअसल, इस बात को लेकर तो अभी तक नेहा ने कोई खुलासा नहीं किया है कि वह असल में मां बनने वाली हैं या नहीं. लेकिन उनका जल्द ही एक नया गाना 'ख्याल रख्या कर (Khyaal Rakhya Kar Song)' आने वाला है. वहीं, नेहा के पोस्ट में फैन्स कमेंट करके बार-बार इस बात को पूछ रहे हैं कि असल में नेहा मां बनने वाली हैं या नहीं.

इस गाने में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) एक प्रेग्नेंट लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी. यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज होने वाला है. गाने को नेहा और रोहनप्रीत ने मिलकर बनाया है. गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, "ख्याल रख्या कर." नेहा कक्कड़ के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 26 अक्टूबर को ही दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी. उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने जहां अपनी आवाज और गाने के दम पर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने भी अपने सिंगिंग के टैलेंट के जरिए लोगों का दिल जीता है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने 'नेहू दा व्याह' में भी साथ दिखाई दिये थे. इस गाने में नेहा कक्कड़ की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं. 'नेहू दा व्याह' सॉन्ग में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Pregnant, Neha Kakkar Instagram, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar New Song Khyaal Rakhya Kar, Khyaal Rakhya Kar Release On 22nd December
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com