विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2019

नेहा कक्कड़ ने भाई टोनी कक्कड़ के साथ 'वाह वई वाह' सॉन्ग पर किया धांसू डांस, देखें वायरल वीडियो

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने धाकड़ और बिंदास अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं. हाल ही में, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

नेहा कक्कड़ ने भाई टोनी कक्कड़ के साथ 'वाह वई वाह' सॉन्ग पर किया धांसू डांस, देखें वायरल वीडियो
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वायरल हुआ वीडियो
  • नेहा कक्कड़ ने दिखाए अपने क्यूट एक्सप्रेशन
  • 'वाह वई वाह' गाने पर भाई संग किया धांसू डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने धाकड़ और बिंदास अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं. हाल ही में, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ अपने एक्सप्रेशन्स से कमाल कर रही हैं. इस वीडियो को खुद नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा अपने भाई और दोस्तों के साथ 'वाह वई वाह' गाने पर डांस कर रही हैं. नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं.

लीसा हेडन ने शेयर की बेबी बंप की फोटो, कहा- मेरी बहन मुझे यहां खींच लाई, क्योंकि...

नेहा कक्कड़ इस वीडियो में अपने क्यूट एक्सप्रेशन्स से सबके दिल जीत रही हैं. बता दें, हाल ही में नेहा कक्कड़ का नया गाना 'वाह वई वाह (Wah Wai Wahh)' रिलीज हुआ है. इस पंजाबी सॉन्ग (Latest punjabi Song) को नेहा कक्कड़ के अलावा सिंगर सुक्खी म्यूजिकल डॉक्टर्स (Sukhe Muzical Doctorz) ने भी गाया है. नेहा कक्कड़ का यह सॉन्ग जबरदस्त तरीके से यूट्यूब (YouTube) पर ट्रेंड कर रहा है. अब इसी गाने पर नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ का ये वीडियो खूब धमाल मचा रहा  है.

रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा से पूछा ऐसा सवाल कि एक्ट्रेस ने सबके सामने लगाई डांट, कहा-आप होस्ट नहीं हैं

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और सुक्खी (Sukhe Mizical Doctorz) के इस वीडियो पर लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं. वहीं, बता दें नेहा और सुक्खी का ये नया गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है. इस गाने 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस सॉन्ग को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है. वैसे भी नेहा कक्कड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं. इस बार भी उनका वीडियो जमकर धमाल मचा रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Latest Song, Neha Kakkar Video, Wah Wai Wahh Video Trending On YouTube, Neha Kakkar Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com