विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

नेहा कक्कड़ ने भाई टोनी कक्कड़ के गाने 'लूडो' पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें Video

नेहा कक्कड़ ने भाई टोनी कक्कड़ के गाने 'लूडो'  पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी सुरीली आवाज के लिए खास पहचान रखती हैं, लेकिन उनकी खूबियों में सिर्फ सिंगिंग ही नहीं बल्कि डांस और कॉमेडी भी शामिल है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपने भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के  सॉन्ग 'लूडो' (Ludo) पर डांस कर रही हैं.  उनका यह डांस वीडियो इतना कमाल का है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 13 लाख बार देखा जा चुका है. नेहा कक्कड़ का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ 'ख्याल रख्या कर' गाने पर टिकटॉक बनाती नजर आई थीं. वीडियो में दोनों भाई-बहन की जोड़ी कमाल की लग रही थी. वीडियो में नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ दोनों ही भाई-बहन एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते नजर आए थे.

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर हाल ही में 'भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)' सॉन्ग लेकर आई थीं. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. उनके इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है. नेहा कक्कड़ ने दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Dance, Neha Kakkar Dance Video, Neha Kakkar Song, Neha Kakkar Stage Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com