विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2020

अंगद बेदी सो रहे थे तभी बेटी मेहर ने इस खास अंदाज में उठाया, पापा-बेटी का क्यूट VIDEO वायरल

अंगद बेदी (Angad Bedi) अकसर अपनी बेटी मेहर और पत्नी नेहा धूपिया के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं.

अंगद बेदी सो रहे थे तभी बेटी मेहर ने इस खास अंदाज में उठाया, पापा-बेटी का क्यूट VIDEO वायरल
अंगद बेदी (Angad Bedi) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर
  • नेहा धूपिया की बेटी मेहर का वीडियो वायरल
  • अंगद और मेहर की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

लगभग डेढ़ साल पहले नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) के घर एक प्यारी सी नन्ही परी ने जन्म लिया था. अंगद बेदी अकसर अपनी बेटी मेहर और पत्नी नेहा धूपिया के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में अंगद और उनकी बेटी का मेहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मेहर अपने पिता अंगद को सोते हुए उठा रही है. अंगद और उनकी बेटी मेहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. फिल्मफेयर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जो अधिकतर लोगों का मनोरंजन हो रहा है और कई इस पर हंसने वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं. 

A post shared by Filmfare (@filmfare) on

बता दें, अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने साल 2018 में शादी की थी और इसके 6 महीने बाद दोनों ने मेहर का स्वागत किया था. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा के शो #NoFilterNeha पर अंगद बेदी ने बताया था कि उन्हें लगा कि शादी से पहले ही उनका बेबी दुनिया में आ जाएगा और उन्होंने किस तरह से अपने पेरेंट्स को इस बारे में बताया. 

गौरतलब है कि इस साल मई में अंगद और नेहा ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह लॉकडाउन के बीच फैन्स के साथ मनाई. अपनी सालगिरह के मौके पर दोनों ने इंस्टा लाइव किया था और फैन्स के सवालों के जवाब दिए थे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Angad Bedi, Neha Dhupia, Angad Bedi Daughter, Neha Dhupia Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com