विज्ञापन

अनुराग डोभाल का सुसाइड की कोशिश वाला वीडियो देख हैरान रह गई नीलम गिरी, यूट्यूबर के लिए इंस्टा पर लिखा ये मैसेज

नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अनुराग डोभाल को सपोर्ट किया. अनुराग के सुसाइड की कोशिश वाले वीडियो के बाद से कई यूट्यूबर्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की है और ऐसे कदम उठाने से बचने की सलाह दी है.

अनुराग डोभाल का सुसाइड की कोशिश वाला वीडियो देख हैरान रह गई नीलम गिरी, यूट्यूबर के लिए इंस्टा पर लिखा ये मैसेज
अनुराग डोभाल को मिला नीलम गिरी का सपोर्ट
Social Media
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया की दुनिया में मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनके साथ हुई एक गंभीर घटना ने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को चिंता में डाल दिया. बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव से जूझ रहे अनुराग ने अपनी जान देने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों ने उनके समर्थन में आवाज उठाई. इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 19' की पूर्व कंटेस्टेंट नीलम गिरी भी अनुराग के सपोर्ट में उतरीं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अनुराग के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और लोगों से सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील की. 

यह भी पढ़ें: UK07 अनुराग डोभाल की सुसाइड की कोशिश के बीच रजत दलाल का खुलासा, पिता बनने वाला है अनुराग

नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनुराग डोभाल को हिम्मत रखने का हौसला दिया. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मजबूत बने रहें और जल्दी ठीक हो जाएं. जिंदगी बहुत सुंदर है. भगवान जी आपके साथ हैं, अनुराग डोभाल." उनका ये सोशल मीडिया पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं. नीलम गिरी का कहना है कि जीवन में मुश्किल समय जरूर आता है लेकिन ऐसे समय में इंसान को टूटने के बजाय मजबूत बने रहना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल, अनुराग डोभाल को लेकर जो खबर सामने आई, उसने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी. बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज रफ्तार से कार चलाते हुए अपनी जान लेने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी की परेशानियों और अकेलेपन के बारे में बात भी की.

लाइव वीडियो के दौरान अचानक उनकी कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क के डिवाइडर से टकरा गए. इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और लाइव देख रहे दर्शकों ने तुरंत मदद के लिए अलर्ट किया. इसके बाद अनुराग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया मां होने का सबसे बड़ा दर्द, बोलीं 14-15 की उम्र के होते ही बच्चे...

घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने चिंता जताई, वहीं कुछ लोगों ने इस मामले का मजाक भी उड़ाया. लेकिन इसके जवाब में कई टीवी और सोशल मीडिया सितारे खुलकर अनुराग के समर्थन में आ गए. मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने लोगों से संवेदनशीलता दिखाने की अपील की. वहीं टीवी अभिनेता अली गोनी ने भी कहा कि किसी के कठिन समय का मजाक बनाना गलत है. इसके अलावा प्रिंस नरुला, अभिषेक कुमरा, और स्टैंड-अप कॉमेडियन व रैपर मुनव्वर फारुकी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अनुराग के लिए समर्थन जताया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Dobhal, Anurag Dobhal Age, Anurag Dobhal Videos, Who Is Anurag Dobhal, Anurag Dobhal Wife, Anurag Dobhal Family, Anurag Dobhal Suicide, Anurag Dobhal News, Anurag Dobhal Controversy, UK07 Rider
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com