विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

Monsoon Shootout के ट्रेलर में आपके इशारों पर चलेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मॉनसून शूटआउट’ के पोस्टर और टीजर कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुए हैं जो चर्चा में हैं, अब इस फिल्म के साथ होगा यह नया प्रयोग...

Monsoon Shootout के ट्रेलर में आपके इशारों पर चलेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
'मॉनसून शूटआउट' का एक सीन
  • बनने के चार साल बाद हो रही है रिलीज
  • 15 दिसंबर है रिलीज डेट
  • Interactive होगा फिल्म का ट्रेलर
नई दिल्ली: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मॉनसून शूटआउट’ के पोस्टर और टीजर कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुए हैं जो चर्चा में हैं, जिसमें नवाज खौफनाक नेगेटिव कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं. 'मॉनसून शूटआउट’ 15 दिसंबर को रिलीज होगी जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विजय वर्मा की भूमिका वाली इस फिल्म के ट्रेलर को पारंपरिक तरीके से हटकर रिलीज किया जा रहा है. पहली बार किसी फिल्म के ट्रेलर को इस तरह लॉन्च किया जाएगा जिसमें दर्शकों के पास इसकी कहानी को दो अलग-अलग पहलुओं से देखने का विकल्प उपलब्ध होगा. यह ऐसा कॉन्सेप्ट है, जिसे बॉलीवुड में कभी आजमाया नहीं गया है.




यह पहली बार है कि फिल्म में कहानी को तीन अलग-अलग नजरिए से बताने की कोशिश की गई है. इसके माध्यम से इस विचार को उजागर किया गया है कि कैसे एक व्यक्ति का फैसला उनके जीवन को बदल सकता है. दर्शकों को एक बिंदु तक ट्रेलर दिखाई देगा जहां उन्हें 'शूट किया जाए अथवा शूट नहीं किया जाए' के बीच चयन करने का विकल्प मिलेगी. इसके बाद ट्रेलर में जो दिखेगा वह दर्शकों के विकल्प के चयन पर आधारित होगा.

Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘मानसून शूटआउट’ का ‘अंधेरी रात में दीया...’ सॉन्ग रिलीज

 


यह भी पढ़ें : जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोला पूर्व प्रेमिका से रिश्ते का राज, तो थमा दिया 2 करोड़ का नोटिस

इस विषय पर फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा ने कहा, "इस फिल्म की कहानी अब तक देखी गई फिल्मों से काफी अलग है. इस फिल्म में विजय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जो एक संदिग्ध अपराधी को गोली मारने या न मारने के दो निर्णयों के बीच फंसे नजर आते हैं. बिल्कुल अनोखे और नए विषय एवं कहानी के साथ 'मॉनसून शूटआउट' के ट्रेलर में दर्शकों को पहली बार विकल्प चुनने का मौका मिलेगा कि वे इस हफ्ते रिलीज होने वाले ट्रेलर में क्या देखना चाहते हैं. हमने एक ट्रेलर बनाने का विचार किया है लेकिन यह ट्रेलर एक ऐसे मोड़ पर खत्म हो जाता है और दर्शकों को यह चुनने के लिए कहता है कि आगे वे कौन सी कहानी देखना पसंद करेंगे - 'शूट किया जाए अथवा शूट नहीं किया जाए'. अब तक इस प्रकार का प्रयोग देखा नहीं गया है और हम यह जानने को उत्सुक हैं कि लोग इस बारे में क्या सोचते हैं। हम इस निर्णय को दर्शकों की पसंद पर छोड़ रहे हैं." इस क्राइम थ्रिलर को अमित कुमार ने डायरेक्टर किया है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com