विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2021

नव्या नंदा ने कड़कती ठंड में चारपाई बिछा सेके अपने हाथ, पी गरमा-गरम चाय तो फैंस बोले- अरे पकोड़े ही बना लेतीं...

नव्या नंदा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नव्या इस कड़कती ठंड में आग सेक रही हैं. साथ ही चाय और माशमैलो का आनंद ले रही हैं.

नव्या नंदा ने कड़कती ठंड में चारपाई बिछा सेके अपने हाथ, पी गरमा-गरम चाय तो फैंस बोले- अरे पकोड़े ही बना लेतीं...
नव्या नंदा ने कड़कती ठंड में चारपाई बिछा सेके अपने हाथ
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. नव्या अपने लेटेस्ट और अनोखे पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में नव्या ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में नव्या नंदा कड़कती ठंड में आग के सामने हाथ सेकती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं वे गरमा-गरम चाय का भी लुफ्त उठा रही हैं. तस्वीर में उनके साथ उनके पिता निखिल नंदा भी नजर आ रहे हैं.

गरमा-गरम चाय के साथ आग सेक रही हैं नव्या 
नव्या नंदा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नव्या इस कड़कती ठंड में आग सेक रही हैं. साथ ही चाय और माशमैलो का आनंद ले रही हैं. इस तस्वीर में उनके साथ उनके पिता निखिल नंदा भी नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही नव्या लिखती हैं - 'चाय और चारपाई' बता दें कि नव्या अपने पेरेंट्स के साथ समय बिता रही हैं वे नया  साल फैंमिली के साथ यूं बिताना पसंद कर रही हैं. फैंस को नव्या का ये सादगी भरा अंदाज खूब पसंद आ रहा है.

फैंस ने दी ये सलाह
बता दें कि नव्या की ये तस्वीर देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने कमेंट कर कहा- क्या बात है इस ठंड में आग सेकने का मजा ही और है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा- अरे माशमैलो क्यों खा रही हो पकोड़े ही बना लेतीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan Granddaughter Navya Nanda, Navya Nanda Instagram, Navya Nanda Viral Photo, Winter W
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com