विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2021

नताशा स्तांकोविक बेटे संग पूल में मस्ती करती आईं नजर, वायरल हुईं एक्ट्रेस की Photos

नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

नताशा स्तांकोविक बेटे संग पूल में मस्ती करती आईं नजर, वायरल हुईं एक्ट्रेस की Photos
नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic)
  • नताशा स्टेंनकोविक और बेटे की पूल मस्ती
  • अगस्तया ने जमकर की मस्ती
  • आईपीएल में बिजी हैं हार्दिक पांड्या कमेंट कर फोटो की तारीफ की
नई दिल्ली:

हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.आए दिनों वे अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उनके फोटोज शेयर करते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) ने फिर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेटे अगस्तया (Agastya) को गोद मे लिए नजर आ रही हैं.


नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) आए दिनों अपने बेटे अगस्तया और पति हार्दिक (Hardik pandya) के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. वहीं इन फोटोज में वे स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं उनके साथ बेटे अगस्तया भी नजर आ रहा है. फोटो में देखा जा सकता है कि दोनों गर्मियों के दिनों में पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. फैंस से साथ ही हार्दिक पांड्या ने भी इस फोटो की जमकर तारीफ की है. 

बता दें कि नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक (Hardik pandya) की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. पिछले साल दोनों ने नए साल पर सगाई की थी. वहीं लॉकडाउन के चलते 2020 में दोनों ने शादी की थी. जिसके बाद जुलाई में नताशा ने बेटे को जन्म दिया था. नताशा के बारे में बात करें तो वे सर्बियन डांसर और मॉडल हैं. नताशा को 'सत्याग्रह' फिल्म में भी देखा गया था, लेकिन नताशा को असली पहचान हनी सिंह के गाने 'डीजे वाले बाबू' से मिली थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natasha Stankovic Dance Video, Natasa And Hardik Beach Photo, Natasa Stankovic Viral Pool Photo, Natasa Stankovic And Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Natasa Stankovic Baby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com