विज्ञापन

नारायणी शास्त्री ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल, रंगीन पार्टियों के सच से उठाया पर्दा, कहा-'जो मैंने देखा, वो चौंकाने वाला था'

टीवी इंडस्ट्री की पार्टियों के पीछे आखिर क्या होता है? नारायणी शास्त्री ने पहली बार ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

नारायणी शास्त्री ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल, रंगीन पार्टियों के सच से उठाया पर्दा, कहा-'जो मैंने देखा, वो चौंकाने वाला था'
टीवी की दुनिया का ऐसा राज, जिसे सुनकर हर कोई रह गया दंग
NDTV

कैमरे के सामने मुस्कुराते चेहरे, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें और देर रात तक चलने वाली पार्टियां... टीवी की दुनिया बाहर से जितनी शानदार दिखती है, उसके पीछे की कुछ बातें शायद ही कभी बाहर आती हैं. लेकिन जब उसी दुनिया का हिस्सा रह चुका कोई सितारा सालों बाद चुप्पी तोड़ दे, तो हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. एक टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है और अब हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें: Jana Nayagan Worldwide Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 के बाद 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपन फिल्म बनी जन नेता, कमाए इतने करोड़

पार्टियों को लेकर कही बड़ी बात

दरअसल, टीवी की फेमस एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री की पार्टियों और शूटिंग को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. नारायणी शास्त्री ने बताया कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की कई ऐसी पार्टियां देखी हैं, जहां ड्रग्स का इस्तेमाल होता था. उनके मुताबिक, पहले लोग पार्टी में डांस करते थे, दोस्तों के साथ समय बिताते थे और एंजॉय करते थे. लेकिन अब काफी कुछ बदल गया है. उन्होंने दावा किया कि कुछ पार्टियों में शराब के साथ-साथ ड्रग्स के लिए भी अलग बजट रखा जाता है. ये सब देखकर उन्हें इतना झटका लगा कि उन्होंने कई साल पहले ऐसी पार्टियों में जाना ही छोड़ दिया.

अपने बारे में भी किया खुलासा

इंटरव्यू के दौरान नारायणी ने अपने बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने जिंदगी में सिर्फ एक बार ड्रग्स ट्राई किया था. उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा सिर्फ ये जानने के लिए किया कि इसका असर कैसा होता है. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें कभी इसकी लत नहीं लगी. उन्होंने ये भी बताया कि शराब भी उन्होंने सिर्फ एक बार पी थी ताकि अगर कभी कोई उनके ड्रिंक में कुछ मिला दे तो वो उसका असर पहचान सकें.

शूटिंग को लेकर भी किया चौंकाने वाला दावा

नारायणी शास्त्री ने कहा कि कई बार कुछ कलाकार नशे की वजह से शूटिंग करने की हालत में नहीं होते थे. ऐसे में पूरी टीम को घंटों इंतजार करना पड़ता था. उन्होंने दावा किया कि कई बार शूटिंग कैंसिल तक करनी पड़ जाती थी. उनके मुताबिक, कुछ कलाकार तो अपने कमरे से बाहर आने की हालत में भी नहीं रहते थे. उनके इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने किसी कलाकार का नाम नहीं लिया है और उनके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narayani Shastri, Tv Industry, Narayani Shastri Instagram, Narayani Shastri Acting Tv Shows, Narayani Shastri News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com