विज्ञापन

तिरंगा की नाना पाटेकर की हीरोइन के साथ 47 लाख की धोखाधड़ी, ठग की दादागिरी- पैसे नहीं दूंगा, जो करना है कर लो

तिरंगा में नाना पाटेकर की हीरोइन के साथ ठगी हो गई है. ठग खुलेआम उन्हें धमका रहा है कि जो करना हो कर लो लेकिन पैसे नहीं दूंगा. जानें क्या है मामला और कैसा है एक्ट्रेस का हाल.

तिरंगा की नाना पाटेकर की हीरोइन के साथ 47 लाख की धोखाधड़ी, ठग की दादागिरी- पैसे नहीं दूंगा, जो करना है कर लो
तिरंगा में नाना पाटेकर की हीरोइन रही इस एक्ट्रेस के साथ धोखाधड़ी
Social Media
नई दिल्ली:

'दूध का कर्ज' और 'तिरंगा' जैसी सफल फिल्में देने वाली 90 के दशक की अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ठगी का शिकार हो गई हैं. वर्षा उसगांवकर समेत कई अभिनेत्रियों ने फिल्म निर्माता और बिल्डर पर 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में आरोपी अविनाश जाधव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के मुताबिक, शिकायतकर्ता मृणालिनी सुभाष जांभले मराठी रंगमंच और फिल्मों से जुड़ी अभिनेत्री हैं. 

अविनाश जाधव से उनकी व्यावसायिक पहचान थी. जाधव ने खुद को नामी बिल्डर और फिल्म निर्माता बताते हुए डोंबिवली स्थित एक निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा देने का लालच दिया. उसने एक साल के भीतर पूरी मूल राशि लौटाने का भरोसा भी दिलाया था.

यह भी पढ़ें: Iran-Israel War: सोनू सूद अब दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद, बोले- आप कहीं से भी हों मुझे मैसेज करें मैं रहने की जगह दूंगा

नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच मृणालिनी जांभले, वर्षा ऊसगांवकर और अन्य तीन लोगों ने मिलकर चेक व ऑनलाइन माध्यम से कुल 47 लाख रुपये जाधव को दिए थे. इस वक्त अविनाश जाधव ने भरोसा दिलाया था कि वह समय पर पैसे अच्छे मुनाफे के साथ लौटा देंगे. शुरुआत में 4 लाख 52 हजार रुपये भरोसा कायम करने के लिए वापस भी किए थे, लेकिन फिर पैसे देना बंद कर दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने लगातार संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने मोबाइल नंबर और पता बदल लिया. बाद में डोंबिवली जाकर जब उससे जवाब मांगा गया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं दूंगा, जो करना है कर लो.

यह भी पढ़ें: अशनूर कौर के लिए प्रोटेक्टिव हुए अभिषेक बजाज, होली के इवेंट में सेल्फी के लिए जुटी भीड़, यूं बचाते आए नजर

ठगी का पूरा मामला सामने आने के बाद मृणालिनी जांभले और अन्य अभिनेत्रियों ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है.

बता दें कि वर्षा उसगांवकर बॉलीवुड व मराठी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने हनीमून, सोने की जंजीर और घर आया मेरा परदेसी जैसी फिल्मों में काम किया है. वर्षा आज भी मराठी सिनेमा में सक्रिय हैं.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com