विज्ञापन

अशनूर कौर के लिए प्रोटेक्टिव हुए अभिषेक बजाज, होली के इवेंट में सेल्फी के लिए जुटी भीड़, यूं बचाते आए नजर

अशनूर कौर और अभिषेक बजाज ने साथ में होली मनाई. रंग खेलने के बाद फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए अशनूर कौर को प्रोटेक्ट करते नजर आए.

अशनूर कौर के लिए प्रोटेक्टिव हुए अभिषेक बजाज, होली के इवेंट में सेल्फी के लिए जुटी भीड़, यूं बचाते आए नजर
अशनूर के लिए प्रोटेक्टिव हुए अभिषेक
Social Media
नई दिल्ली:

होली के मौकों पर सेलेब्स के कई वीडियोज देखने को मिले.  रंगों का त्योहार फैंस के लिए तब और खास बन यादगार बन गया जब अभिषेक बजाज, अशनूर कौर के साथ पब्लिक में दिखे. लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह सिर्फ त्योहार का माहौल नहीं था, बल्कि अभिषेक का अशनूर के लिए प्रोटेक्टिव नेचर था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन बाहर ऐसा हुआ कि अभिषेक को अशनूर को बचाने के लिए आगे आना पड़ा.

वायरल वीडियो में किया दिखा ?

वायरल वीडियो में आप देखें कि अभिषेक और अशनूर होली के रंगों में सराबोर थे और खुशी-खुशी पैप्स के लिए पोज दे रहे थे. अब पब्लिक में सेलेब्स नजर आएं तो सेल्फी के लिए भीड़ लग ही जाती है. इनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए भी भारी भीड़ जुटने लगी. जब ​​फैंस सेल्फी और फोटो के लिए पास आने की कोशिश करने लगे तो माहौल अफरा-तफरी मच गई. इस एक्साइटमेंट के बीच, अभिषेक ने इस चीज का ध्यान रखा कि अशनूर सेफ और सिक्योर रहें.

उन्होंने उनके आस-पास एक सेफ डिस्टेंस बनाई और फैंस से भी कहा कि वे उनके बहुत करीब न आएं. अभिषेक का यह प्रोटेक्टिव साइड नजरअंदाज नहीं किया गया. अभिषेक ने अशनूर के साथ दोस्ती निभाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायल हो रहा है. फैंस ने उनके प्रोटेक्टिव और डीसेंट बिहेवियर की तारीफ कर रहे हैं. नेटिजन्स ने तुरंत उन्हें 'सच्चा जेंटलमैन' कहा. एक ने लिखा, ग्रीन फॉरेस्ट अभिषेक बजाज. एक ने कमेंट किया, अभिषेक जेंटलमैन है और हमेशा अशनूर को प्रोटेक्ट ही करता है. एक ने कमेंट किया, इनका बॉन्ड प्योर बॉन्ड है.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Bajaj, Ashnoor Kaur, Abhishek Bajaj-Ashnoor Kaur, Abhishek Ashnoor Holi, Abhishek Bajaj Girl Friend, Abhishek Bajaj Ex Wife, Ashnoor Kaur Photos, Ashnoor Kaur Instagram, Ashnoor Kaur Boy Friend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com