विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2021

टीवी की इच्छाधारी नागिन सुरभि चंदना ने कलरफुल साड़ी में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, देखें बेहतरीन Photos

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैन्स भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं.

टीवी की इच्छाधारी नागिन सुरभि चंदना ने कलरफुल साड़ी में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, देखें बेहतरीन Photos
सुरभि चंदना (Surbhi Chandana) का फोटोशूट वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की इच्छाधारी नागिन (Naagin) सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. और अकसर शो के सेट से अपनी ग्लैमरस और ब्यूटीफुल फोटो और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. हाल ही में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. इस फोटो में सुरभि कलरफुल साड़ी पहनकर स्टाइलिश पोज देते हुए नजर आ रही हैं. इस वायरल हो रही फोटो में सुरभि चंदना का अंदाज देखने लायक है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

सुरभि चंदना (Surbhi Chandana) ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा मुझसे मत पूछना क्यों. एक्ट्रेस की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और इसी का नतीजा है कि इस फोटो पर अब तक 2 लाख से भी अधिक लाइक्स आ चुके है. सुरभि की इस फोटो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- यह नागिन तो मुझे मार ही डालेगी. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा आपका कोई जवाब नहीं. 

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने जी टीवी के शो 'कुबूल है' में हया के किरदार से लोकप्रियता हासिल की थी. जिसके बाद वह स्टार के कई पॉपुलर शो जैसे 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'संजीवनी' में भी नजर आईं. यही नहीं, 'संजीवनी' में उनके ईशानी अरोड़ा के किरदार को भी खूब पसंद किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Chandna, Surbhi Chandna Video, Surbhi Chandna Photo, Surbhi Chandna Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com