विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2020

रोहित शेट्टी ने COVID-19 वॉरियर्स के लिए बुक कराए 8 होटल, मुंबई पुलिस का यूं आया रिएक्शन

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जब से कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर शुरू हुआ है, तभी से लगातार वह कुछ न कुछ जरूरतमंदों के लिए कर रहे हैं.

रोहित शेट्टी ने  COVID-19 वॉरियर्स के लिए बुक कराए 8 होटल, मुंबई पुलिस का यूं आया रिएक्शन
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को लेकर मुंबई पुलिस ने किया यह ट्वीट
नई दिल्ली:

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जब से कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर शुरू हुआ है, तभी से लगातार वह कुछ न कुछ जरूरतमंदों के लिए कर रहे हैं. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को लेकर एक नई खबर यह आई है कि वह ड्यूटी सिविल वॉरियर्स के लिए शहर के आठ होटलों में आराम और भोजन का बंदोबस्त कर रहे हैं. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को ड्यूटी सिविल वॉरियर्स के लिए शहर भर में आठ होटलों में रहने, आराम करने, चेंज करने तथा रात का खाना और सुबह का नाश्ता जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद कहा है. 

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का आभार जताते हुए ट्वीट किया है, 'रोहित शेट्टी ने हमारे ऑन ड्यूटी Covid योद्धाओं के लिए शहर भर में आठ होटलों में उनके रहने, आराम करने, चेंज करने तथा रात का खाना और सुबह का नाश्ता जैसी सुविधा प्रदान की है. हम उन्हें इस तरह के सहयोग के लिए, हमें कोरोना से लड़ने में और मुंबई को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए धन्यवाद देते हैं.'

बता दें कि रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' रिलीज के लिए तैयार है. इसे 24 मार्च को रिलीज होना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बदले हालात की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो सकी. रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Rohit Shetty, COVID 19, Coronavirus, मुंबई पुलिस, रोहित शेट्टी, कोविड-19, कोरोना वायरस