विज्ञापन

मौनी रॉय शादी के 4 साल बाद ले रहीं तलाक, खुद पोस्ट कर बोलीं- 'यह बहुत मुश्किल समय...'

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने आखिरकार अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार अफवाहें उड़ रही थीं.

मौनी रॉय शादी के 4 साल बाद ले रहीं तलाक, खुद पोस्ट कर बोलीं- 'यह बहुत मुश्किल समय...'
मौनी राय ने कन्फर्म किया तलाक

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने आखिरकार अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार अफवाहें उड़ रही थीं. इसी बीच मौनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया कि उन्होंने और सूरज ने अलग होने का फैसला लिया है. एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों इस मुश्किल दौर को निजी तौर पर और शांति से संभालना चाहते हैं. मौनी ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि उनके रिश्ते को लेकर झूठी खबरें और बेवजह की बातें फैलाना बंद करें. इस पोस्ट के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं.

मौनी रॉय ने पोस्ट में क्या कहा?

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वह और सूरज नांबियार आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस समय दोनों अपनी निजी जिंदगी को शांतिपूर्वक संभालने की कोशिश कर रहे हैं और चाहते हैं कि लोग उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. एक्ट्रेस ने लिखा, “हम मीडिया और लोगों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि हमारे बारे में झूठी कहानियां न फैलाएं. यह हमारे लिए मुश्किल समय है और हमें थोड़ी निजता चाहिए.”

मौनी ने यह भी कहा कि भले ही उनका रिश्ता बदल रहा हो, लेकिन दोनों के बीच की दोस्ती हमेशा खास रहेगी. उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

सोशल मीडिया पर क्यों उड़ीं तलाक की अफवाहें?

दरअसल, पिछले कुछ समय से फैंस ने नोटिस किया था कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं. कल भी मौनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर मीडिया से अपील की थी कि उनके रिश्ते को लेकर गलत खबरें न चलाई जाएं. हालांकि उस वक्त उन्होंने सीधे तौर पर अलग होने की पुष्टि नहीं की थी.

अब मौनी की लेटेस्ट पोस्ट के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है. हालांकि दोनों ने अभी तक तलाक की कानूनी प्रक्रिया या वजहों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.

2022 में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी 27 जनवरी 2022 को गोवा में हुई थी. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी. कपल ने मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. सूरज नांबियार बेंगलुरु के रहने वाले बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें और वेकेशन फोटोज शेयर करते रहते थे.

यह भी पढ़ें: सुरक्षा कारणों की वजह से इस ईरानी एक्ट्रेस ने छोड़ा भारत, अब ईरान ने भी अपनाने से किया इंकार, सोलह साल तक बॉलीवुड ने दी पहचान

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उन्होंने ‘नागिन', ‘देवों के देव महादेव' और ‘कस्तूरी' जैसे हिट शोज में काम किया है. फिल्मों में भी वह ‘ब्रह्मास्त्र', ‘गोल्ड' और ‘मेड इन चाइना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suraj Nambiar, Mouni Roy, Mouni Roy Divorce, Mouni Roy News, Mouni Roy Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com