विज्ञापन

साल 2026 में अब तक टूट चुके हैं इन 5 सितारों के रिश्ते, किसी का मामला पहुंचा कोर्ट तो कोई 14 साल बाद हुआ अलग

साल 2026 में कई चर्चित स्टार कपल्स के अलग होने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया. मौनी रॉय से लेकर जय भानुशाली तक कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं.

साल 2026 में अब तक टूट चुके हैं इन 5 सितारों के रिश्ते, किसी का मामला पहुंचा कोर्ट तो कोई 14 साल बाद हुआ अलग
कभी थे इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल, अब अलग हो चुके हैं ये 5 बड़े सितारे

ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही उलझी हुई भी होती है. यहां कब कई सालों तक रिश्ते में रहने वाले कपल्स अलग हो जाते हैं पता ही नहीं चलता. वैसे तो फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में रिश्तों का टूटना कोई नई बात नहीं है, लेकिन साल 2026 में कई चर्चित कपल्स के अलग होने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया. किसी ने अचानक सोशल मीडिया से तस्वीरें हटानी शुरू कर दीं, किसी ने अनफॉलो करके अलग होने के संकेत दिए, तो कोई सीधे कोर्ट पहुंच गया. इन रिश्तों के टूटने की खबरों ने फैंस को हैरान भी किया और भावुक भी. सबसे ज्यादा चर्चा उन सितारों की रही, जिन्होंने सालों साथ रहने के बाद अलग रास्ते चुन लिए. आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन से चर्चित कपल्स इस साल अलग हो गए. इन कपल्स में से एक अब मुख्यमंत्री बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें: घर में मिली थी इस मशहूर एक्ट्रेस की लाश, 17 साल की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, आज भी रहस्य बनी है मौत

मौनी रॉय और सूरज नांबियार

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं मौनी रॉय की शादी कभी काफी पॉपुलर रही थी. लेकिन अब उनके और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के रिश्ते में दूरी की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं. मामला तब चर्चा में आया जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. इतना ही नहीं, मौनी ने सूरज के साथ वाली कई तस्वीरें भी अपने अकाउंट से हटा दीं. इसके बाद से फैंस लगातार ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ.

हंसिका मोटवानी और सुहेल खटूरिया

शाही अंदाज में शादी करने वाली हंसिका मोटवानी की लव स्टोरी भी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका और सुहेल खटूरिया अब अलग हो चुके हैं. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे. खास बात ये रही कि हंसिका ने किसी तरह की एलिमनी लेने से इनकार कर दिया, जिसने लोगों का ध्यान और ज्यादा खींच लिया.

एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी

एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने अलग होने की खबर खुद कन्फर्म की. उन्होंने साफ कहा कि रिश्ता भले खत्म हो गया हो, लेकिन बच्चों की परवरिश दोनों मिलकर करेंगे. एवलिन और तुषान भिंडी के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. फैंस ने भी दोनों की मैच्योरिटी की तारीफ की.

जय भानुशाली और माही विज

टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में गिने जाने वाले जय भानुशाली और माही विज का अलग होना फैंस के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. दोनों ने 14 साल तक साथ रहने के बाद रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि बच्चों की जिम्मेदारी दोनों मिलकर निभाएंगे और उनकी दोस्ती हमेशा बनी रहेगी.

विजय और संगीता

तमिल स्टार और अब मुख्यमंत्री बन चुके जोसेफ विजय की निजी जिंदगी भी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी है और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. दोनों की शादी को कई साल हो चुके थे, इसलिए इस खबर ने फैंस को काफी हैरान कर दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce, Thalapathy Vijay, Mouni Roy, Suraj Nambiar, Mouni Roy Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com