विज्ञापन

मौनी रॉय की तलाक की खबरों के बीच वायरल हुई17 साल पुरानी फोटो, दिखती थीं ऐसे कि फैंस बोले- इतना तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन

पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबर कंफर्म करने के बाद मौनी रॉय की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. टीवी की सिंपल बहू से ग्लैमरस स्टार बनने तक उनके लुक में आए बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर फिर चर्चा तेज हो गई है.

मौनी रॉय की तलाक की खबरों के बीच वायरल हुई17 साल पुरानी फोटो, दिखती थीं ऐसे कि फैंस बोले- इतना तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन
तलाक की खबरों के बीच वायरल हुई मौनी रॉय की पुरानी तस्वीरें
नई दिल्ली:

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कई दिनों से उनके और पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं. अब मौनी रॉय ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की खबर पर मुहर लगा दी है. दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है. इसी बीच अब मौनी रॉय की 17 साल पुरानी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. आज ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली मौनी रॉय कभी टीवी की सिंपल बहू के रोल में नजर आती थीं. उनकी पुरानी तस्वीरें देखकर फैंस को यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये वही मौनी हैं, जो आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. मौनी का ये जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन अब फिर चर्चा में आ गया है.

टीवी की संस्कारी बहू से शुरू हुआ सफर

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली थी. इस शो में उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था. उस समय मौनी का अंदाज बेहद सिंपल था और वो ज्यादातर साड़ी में नजर आती थीं. उनके सीधे-सादे रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की बहन की मौत के डर ने बदली जिंदगी, शेयर की वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की चौंकाने वाली फोटो

लुक ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर हुईं खूब चर्चाएं

समय के साथ मौनी रॉय का लुक पूरी तरह बदलता नजर आया. 'नागिन' और दूसरे शोज के बाद उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि मौनी ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. उनके चेहरे और फीचर्स में आए बदलाव को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया. हालांकि मौनी ने कभी इन खबरों पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी. बावजूद इसके उनका ट्रांसफॉर्मेशन लगातार चर्चा में बना रहा और लोग उनके पुराने और नए लुक की तुलना करते रहे.

सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग

आज मौनी रॉय सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की भी बड़ी स्टार बन चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी हर तस्वीर और वीडियो मिनटों में वायरल हो जाती है. फैंस उनके नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं. यही वजह है कि उनकी पुरानी तस्वीरें भी अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन ने रिजेक्ट किया पहला शो, बाद में बनीं बॉलीवुड की सुपरस्टार, शादी के बाद 8 साल का लिया ब्रेक, आज भी फैंस का इनके लिए धड़कता है दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com