महाकुंभ मेला में वायरल हुई मोनालिसा अब एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' है, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. यह काफी चर्चा में रहा. लेकिन अब उनका नया गाना 'दिल जानिया' भी यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. वीनस म्यूजिक पर रिलीज होते ही फैंस के बीच गाना चर्चा में हैं. इस गाने को 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो कि मोनालिसा की बढ़ती लोकप्रियता का एक और उदाहरण है.
मोनालिसा ने फैंस को कहा शुक्रिया
मोनालिसा ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मैं अपने फैंस का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मेरे गीत ''दिल जानिया' को इतना प्यार दिया है. यह गीत मेरे लिए बहुत खास है, और मुझे खुशी है कि यह लोगों को पसंद आ रहा है. मैं खासकर महेंद्र लोढ़ी और संजय भूषण पटियाला जी को विशेष धन्यवाद देती हूं.
ये भी पढ़ें- महाकुंभ की मोनालिसा की फिल्म का आया टीजर, हाथ में मशाल लिए आई नजर, ली है इतनी फीस
मोनालिसा के नए गाने के बारे में
"'दिल जानिया'" एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें मोनालिसा ने समर्थ मेहता के साथ काम किया है. गीत को चंडीगढ़ के गायक लाइसेल राय ने गाया है, संगीत तुर्बन बीट्स ने दिया है, और गीत गम्मी ने लिखा है. मोनालिसा की यह नई पेशकश दर्शकों को पसंद आ रही है, और यह गीत जल्द ही लोकप्रिय हो गया है. वहीं यूट्यूब पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.
गौरतलब है कि मोनालिसा की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके लिए मोनालिसा ने केवल 21 लाख रुपए चार्ज कर रही थी. वहीं 1 लाख रुपए पेमेंट उन्हें साइनिंग अमाउंट के तौर में दी गई थी.
ये भी पढ़ें- Monalisa Photo: मोनालिसा की पहली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग शुरू, निभाएंगी ये दमदार किरदार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं