बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के तौर पर मॉडल्स के उभरने का सिलसिला काफी पहले शुरू हो गया था. हम शर्त लगाते हैं कि जिन नामों को आप याद कर रहे हैं, वे अब बहुत ही प्रमुख बी-टाउन निवासी हैं. इस रास्ते पर चलते हुए अरोमा शर्मा की भी एक बहुत ही गतिशील और रचनात्मक यात्रा थी. मनोरंजन और मॉडलिंग की दुनिया की चमक ने अरोमा शर्मा को बचपन से ही आकर्षित किया था. ऐसे में अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर अभिनेत्री ने आखिरकार मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली. बता दें कि अरोमा कई प्रतिष्ठित लेबलों के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं.
अरोमा ने मिस मुंबई जीतकर अपनी यात्रा शुरू की और फिर मिस इंडिया फ्रेंडशिप इंटरनेशनल 2019 जीता. मॉडल ने मिस फ्रेंडशिप इंटरनेशनल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करके भारतवासियों का दिल जीत लिया, जो चीन के चेंगदू में आयोजित किया गया था. अरोमा शर्मा ने इस कांटेस्ट में अपनी टॉप 10 में जगह बनाई. अरोमा ने पुणे फैशन वीक के लिए एक रैंप शो भी किया है और टैसल, वेरो मोडा, अर्चना कोचर और कई अन्य के लिए वॉक कर चुकी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अरोमा शर्मा कहती हैं, "मुझे आज भी वह दिन याद है जब मैं मिस फ्रेंडशिप इंटरनेशनल के मंच पर खड़ी थी और भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी. मैं अपने दिल और दिमाग में प्रबल मिश्रित भावनाओं को महसूस कर सकती थी. मॉडलिंग हमेशा से मेरा प्यार था, लेकिन एक्टिंग प्रोजेक्ट्स मेरे लिए एक आशीर्वाद के रूप में सामने आया. और मैं अपने दोनों जुनून को पूरा करने के लिए उत्साहित हूं".
मॉडलिंग में सिक्का जमाने के बाद अरोमा शर्मा ने सोशल मीडिया सनसनी विशाल पांडे के साथ अपने फर्स्ट म्यूजिक वीडियो "तेरे चले आने के बाद" के साथ एक्टिंग में कदम रखा. इस गाने को YouTube पर 4 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जिसके बाद फिल्म और मनोरंजन जगत में अरोमा शर्मा जाना-माना नाम बन गई हैं. मॉडल से अभिनेत्री बनीं अरोमा शर्मा के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. उनके पास टीवी के फेमस एक्टर्स के साथ साथ दो बड़े म्यूजिक वीडियो हैं. इसके साथ ही वे जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्म में देखी जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं