विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2018

हॉलीवुड फिल्म के आगे नहीं टिक पाई संजय दत्त की 'गैंगस्टर'गिरी, दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम

Box Office Collection: ‘मिशनः इम्पॉसिबल- फॉलआउट’ के बिजनेस ने शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों बॉलीवुड फिल्में 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' और 'नवाबजादे' की कमाई पर गहरा असर डाला है.

हॉलीवुड फिल्म के आगे नहीं टिक पाई संजय दत्त की 'गैंगस्टर'गिरी, दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम
बॉक्स ऑफिस पर जानें दो दिनों में कितना कमा पाई Mission Impossible Fallout और Saheb Biwi Aur Gangster 3
नई दिल्ली: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की एक्शन से भरपूर फिल्म Mission Impossible Fallout ने रिलीज के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. शुक्रवार को फिल्म के खाते में 9.25 करोड़ रुपये आए, जबकि शनिवार को इसकी कमाई में 35-40% की बढ़त देखने को मिली है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, ‘मिशनः इम्पॉसिबल- फॉलआउट’ ने शनिवार को 12.75 करोड़ रुपये बटोरे. शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने 22 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन कर डाला है. ‘मिशनः इम्पॉसिबल- फॉलआउट’ के बिजनेस ने शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों बॉलीवुड फिल्मों 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' और 'नवाबजादे' की कमाई पर असर डाला है.

सीट से उठने नहीं देंगे ‘मिशनः इम्पॉसिबल- फॉलआउट’ में टॉम क्रूज के धांसू एक्शन और धारदार स्टोरी

संजय दत्त स्टारर फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3 (Saheb Biwi Aur Gangster 3)' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 1.50 करोड़ रुपये कमाए. दो दिनों में 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' महज 3.75 करोड़ रुपये बटोर पाई.

Saheb Biwi Aur Gangster 3 Movie Review: बासी और बोरिंग है 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3'

मिशन इम्पॉसिबल- फलऑउट और 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3 के अलावा शुक्रवार को छोटे बजट की फिल्म 'नवाबजादे (Nawabzaade)' भी रिलीज हुई. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रही. फिल्म ने शुक्रवार को 45 लाख और शनिवार को 65 लाख बटोरे. 'नवाबजादे' अब तक 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई.

VIDEO: 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' की टीम से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mission Impossible - Fallout, Saheb Biwi Aur Gangster 3, Nawabzaade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com