विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2023

मसाबा गुप्ता के एक्स हस्बैंड मधु मंटेना करेंगे दूसरी शादी, मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे आमिर-ऋतिक समेत ये सितारे

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के एक्स हस्बैंड मधु मंटेना और लेखक इरा त्रिवेदी की मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें आमिर खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों की झलक देखने को मिली है.

मसाबा गुप्ता के एक्स हस्बैंड मधु मंटेना करेंगे दूसरी शादी, मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे आमिर-ऋतिक समेत ये सितारे
मसाबा गुप्ता के एक्स हस्बैंड मधु मंटेना की मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
नई दिल्ली:

नीना गुप्ता की बेटी फिल्म निर्माता और डिजाइनर मसाबा गुप्ता जहां हाल ही में शादी के बंधन में बंधी थीं तो वहीं अब उनके एक्स हस्बेंड फिल्ममेकर मधु मंटेना ने भी लेखक और योग शिक्षक इरा त्रिवेदी के साथ दूसरी शादी का फैसला कर लिया है. इसके चलते हाल ही में रखी गई मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों ने एंट्री की, जिसमें आमिर खान, ऋतिक रोशन और राजकुमार राव जैसे फिल्मी सेलेब्स का नाम शामिल है. वहीं इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

फिल्ममेकर मधु मंटेना और लेखक इरा त्रिवेदी की मेहंदी सेरेमनी में गजनी में साथ काम कर चुके बॉलीवुड स्टार आमिर खान और एक्टर ऋतिक रोशन स्टाइल में नजर आए.

b77qu5g8

जहां हरे रंग की शर्ट और जींस में आमिर ने अपने लुक को सिंपल रखा तो वहीं ऋतिक रोशन ने सफेद कुर्ते पजामें के साथ मैरून जैकेट में अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाया है.

5nld04mg

जबकि पार्टी में शामिल अन्य मेहमानों यानी एक्टर राजकुमार राव अपनी पत्नी पतरालेखा के साथ, निर्माता कृषिका लुल्ला अपने पति सुनील लुल्ला के साथ और निर्देशक अब्बास टायरवाला अपनी पत्नी के साथ इंडियन लुक में शामिल हुए. 

vh6apai

इरा त्रिवेदी की बात करें तो अपने मेहंदी सेरेमनी के लिए उन्होंने खूबसूरत पिंक और बेज लहंगा चुना, जबकि उनके मंगेतर मधु मंटेना ने बेज रंग के कुर्ते को कैरी किया. दोनों की जोड़ी ने पैपराजी को जमकर पोज दिए, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.

np6idbc8
tm2q1sog
j2kdr2bo

गौरतलब है कि मधु मंटेना की शादी पहले डिजाइनर मसाबा गुप्ता से हुई थी, जो कि साल 2019 में अलग हो गए. इसके बाद मसाबा गुप्ता ने इसी साल यानी 2023 में ही एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की है. 

पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Masaba Gupta, Masaba Gupta  ex Husband, Masaba Gupta News, Masaba Gupta  news, Aamir Khan, Hrithik Roshan, Madhu Mantena, Madhu Mantena Wife, Madhu Mantena Ex Wife, Madhu Mantena Wedding,   Ira Trivedi, Bollywood News, Bollywood News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com