- विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंची बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां
- शाहरुख, अमिताभ, ऐश्वर्या सहित कई हस्तियां थी मौजूद
- मुंबई में हुआ विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन
नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन पर मुंबई में बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. दिल्ली के बाद मुंबई में हुए रिसेप्शन में न सिर्फ क्रिकेटर्स बल्कि बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी यहां पहुंचे. जहां विराट ने क्रिकेटर्स को इनवाइट किया तो वहीं अनुष्का ने बॉलीवुड की बड़े एक्टर और एक्ट्रेस को आमंत्रित किया था. मुंबई के द सेंट रेगिस होटल में हुए रिसेप्शन में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने, कैटरीना, रणबीर कपूर, एआर रहमान सहित कई नामी हस्तियां मौजूद रही. क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स से यह रिसेप्शन जगमगा रहा था.
पढ़ें: 'चाचू कोहली' की रिसेप्शन में पहुंचीं जीवा, धोनी को देख लोगों ने लगाए नारे.. देखें VIDEO
रिसेप्शन की कई फोटो सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं. इस मौके पर रेखा, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रीदेवी, अनुराग कश्यप, बोमन ईरानी व उनकी पत्नी समेत बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी यहां दिखें.
बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाई थी. गुपचुप शादी के बाद जोड़ी ने नई दिल्ली के ताज एनक्लेव (दरबान पैलेस) में 21 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी दी और 26 दिसंबर को मुंबई के होटल द सेंट रेगिस में दूसरी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया.
पढ़ें: सूट-बूट में विराट तो लहंगे में दिखीं अनुष्का, इस ड्रेस के पीछे छिपा है राज
इसमें बॉलीवुड सेलेब्स के साथ कई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज शामिल हुए. लोवर परेल इलाके में स्थित द सेंट रेगिस मुंबई के आलीशान होटल्स में से एक है. वेबसाइट पर लिखी डिटेल्स के मुताबिक, 3,906 स्क्वायर मीटर में बने इस होटल का टावर भारत के सबसे ऊंचे टावर्स में से एक है. इस लग्जरी होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं. इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है और ज्यादातर कमरों से भारत से सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी का 26 फ्लोर वाला 'एंटीलिया' घर भी दिखता है.
VIDEO: मुंबई में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुईं कई हस्तियां
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Virushka Reception, Virushka Reception Photos, Bollywood Celebrity, Virat Anushka Reception, Virat Anushka Reception Party, Virat Anushka Mumbai Reception, Virat Kohli, Anushka Sharma, Virat Anushka, St. Regis Hotel, Virat Anushka Wedding Reception In Mumbai