विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2023

बॉलीवुड से नहीं साउथ से आई है अब तक की सबसे डरावनी वेब सीरीज, खंडहर में गया कटप्पा वापस लौटकर ही नहीं आया

Mansion 24 Hindi Trailer: हॉरर वेब सीरीज 'मेंशन 24' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है. वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसका ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें कटप्पा भी नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड से नहीं साउथ से आई है अब तक की सबसे डरावनी वेब सीरीज, खंडहर में गया कटप्पा वापस लौटकर ही नहीं आया
Mansion 24 Hindi Trailer: साउथ की वेब सीरीज का डरावना ट्रेलर हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

Mansion 24 Hindi Trailer: हॉरर वेब सीरीज के मामले में बॉलीवुड काफी समय कुछ सॉलिड लेकर नहीं आ सका है. लेकिन साउथ की एक ओर से एक ऐसी वेब सीरीज आ रही है जो होश उड़ाने वाली है. जी हां, हम बात कर रहे हैं हॉरर वेब सीरीज 'मेंशन 24' की. डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स दर्शकों के लिए हॉरर की जबरदस्त डोज लेकर आए हैं. फिर इसके ट्रेलर में साउथ की नामचीन एक्ट्रेस को भी देखा जा सकता है. कुल मिलाकर ट्रेलर शानदार बनाया गया है और फैन्स के इसे लेकर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. दिलचस्प यह है कि इस वेब सीरीज में बाहुबली में कटप्पा बने एक्टर भी नजर आ रहे हैं. 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'मेंशन 24' को ओमकार ने डायरेक्ट किया है जबकि इस सीरीज में साउथ की एक्ट्रेस वरालक्ष्मी शरतकुमार, सत्य राज, अविका गोर, बिंदु माधवी, अर्चना जॉयस, श्रीमन और राव रमेश नजर आ रहे हैं. इस वेब सीरीज को 17 अक्तूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा. दिलचस्प यह है कि इस सीरीज को हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है. जिससे इस वेब सीरीज का लुत्फ हिंदी दर्शक भी उठा सकेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mansion 24, Mansion 24 Hindi Trailer, Mansion 24 Trailer, Hotstar Specials, Mansion 24 On Hotstar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com