विज्ञापन
This Article is From May 16, 2024

सचिव जी और प्रधान जी की नहीं पंचायत में अपने काम से मनोज तिवारी ने भी लूटा दिल, क्या अपने भी दिया ध्यान

क्या आप जानते हैं कि पंचायत के हर सीजन में भोजपुरी सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी ने भी खास काम किया है. जी हां, आप भी यह सोच रहे होंगे कि इस वेब सीरीज मनोज तिवारी ने कहां काम किया था.

सचिव जी और प्रधान जी की नहीं पंचायत में अपने काम से मनोज तिवारी ने भी लूटा दिल, क्या अपने भी दिया ध्यान
क्या पंचायत में आपने भी देखा मनोज तिवारी के काम को किया नोटिस
नई दिल्ली:

पंचायत 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यह ओटीटी पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है. पंचायत 3 के दोनों सीजन काफी पसंद किया गए हैं. इस वेब सीरीज के दोनों सीजन जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका मुख्य भूमिका में रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंचायत के हर सीजन में भोजपुरी सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी ने भी खास काम किया है. जी हां, आप भी यह सोच रहे होंगे कि इस वेब सीरीज मनोज तिवारी ने कहां काम किया था. 

तो आज हम आपको बताते हैं कि पंचायत के हर सीजन में मनोज तिवारी अपनी आवाज से काम करते नजर आए थे. दरअसल वेब सीरीज में प्रधान जी की बेटी के मोबाइल फोन की रिंगटोन में मनोज तिवारी का गाना 'रिंकिया के पापा' का गाना बजता है. यह पंचायत के दोनों सीजन में रिंकी के फोन में सुनाई दिया था. वहीं बात करें वेब सीरीज के तीसरे सीजन की तो पंचायत 3 का ट्रेलर आ गया है. जिसमें मनोज तिवारी का एक गाना सुनाई दे रहा है. इससे साबित होता है कि पंचायत के तीनों सीजन में मनोज तिवारी ने भी खास काम किया है. 

आपको बता दें कि द वायरल फीवर द्वारा निर्मित पंचायत एस 3 को दीपक कुमार मिश्रा ने निर्देशित किया है और इसे चंदन कुमार ने लिखा है. इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम व कन्नड़ में भी डब किया जाएगा. प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल सीरीज पंचायत के सीजन 3 की प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया है. यह ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित, आठ भागों में बंटा दिल को छू लेने वाला एक कॉमेडी ड्रामा है. पहले दो सीजन के बाद, फुलेरा गांव के भीतर पैदा हो जाने वाली नई चुनौतियों और संघर्षों के चलते पंचायत सीजन 3 एक दिलचस्प मोड़ ले लेती है. यह वेब सीरीज 28 मई को रिलीज होगी.   

Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat 3, Panchayat 3 Trailer, Web Series Panchayat 3, Manoj Tiwari In Panchayat 3, Panchayat 3 Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com